गोरखपुर। रेलवे प्रशासन द्वारा होली पर्व के उपरान्त यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुये 01415/01416 पुणे-गोरखपुर-पुणे होली विशेष गाड़ी का संचलन पुणे से 10 से 31 मार्च,2026 तक तथा गोरखपुर से 11 मार्च से 01 अप्रैल,2026 तक प्रतिदिन 22 फेरों के लिये निम्नवत किया जायेगा।
01415 पुणे-गोरखपुर होली विशेष गाड़ी 10 से 31 मार्च,2026 तक प्रतिदिन पुणे से 06.50 बजे प्रस्थान कर दौंड कार्ड लाइन से 08.12 बजे, अहिल्यानगर से 09.32 बजे, कोपरगांव से 11.30 बजे, मनमाड से 13.15 बजे, भुसावल से 16.00 बजे, खण्डवा से 18.10 बजे, इटारसी से 21.20 बजे, रानी कमलापति से 23.25 बजे, दूसरे दिन बीना से 01.30 बजे, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी से 04.10 बजे, उरई से 06.12 बजे, कानपुर सेण्ट्रल से 08.40 बजे, लखनऊ से 10.05 बजे, गोण्डा से 12.30 बजे तथा बस्ती से 14.00 बजे छूटकर गोरखपुर 16.00 बजे पहुंचेगी।
वापसी यात्रा में 01416 गोरखपुर-पुणे होली विशेष गाड़ी 11 मार्च से 01 अप्रैल,2026 तक प्रतिदिन गोरखपुर से 17.30 बजे प्रस्थान कर बस्ती से 19.15 बजे, गोण्डा से 20.30 बजे, लखनऊ से 22.35 बजे, दूसरे दिन कानपुर सेण्ट्रल से 00.25 बजे, उरई से 02.00 बजे, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी से 04.10 बजे, बीना से 08.05 बजे, रानी कमलापति से 10.40 बजे, इटारसी से 12.20 बजे, खण्डवा से 15.08 बजे, भुसावल से 17.05 बजे, मनमाड से 20.15 बजे, कोपरगांव से 20.52 बजे, अहिल्या नगर से 23.12 बजे तथा तीसरे दिन दाैंड कार्ड लाइन से 02.00 बजे छूटकर पुणे 03.15 बजे पहुंचेगी।
इस गाड़ी में के वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी का 01, शयनयान श्रेणी के 06, साधारण द्वितीय श्रेणी के 04, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 05 तथा एस.एल.आर.डी. के 02 कोचों सहित कुल 18 कोच लगाये जायेंगे।

