ग्राम चौपाल में पहुंचे सीडीओ, संबंधित अधिकारी को लगाया फटकार
सिद्धार्थनगर। जोगिया-ग्राम पंचायत बंगरा में आयोजित ग्राम चौपाल गांव की समस्या गांव में समाधान कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाधिकारी के द्वारा होना था, परन्तु किन्ही कारणों से नहीं पहुंच सके। मुख्य विकास अधिकारी बलराम सिंह का ग्राम प्रधान सहेन्द्र कन्नौजिया एवं खंड विकास अधिकारी रामानंद बर्मा द्वारा पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया गया।
चौपाल को लेकर ग्राम पंचायत अध्यक्ष एवं पंचायत सचिव द्वारा आनन – फानन में गांव की विकास योजनाओं सहित कार्य की प्रगति रिपोर्ट तैयार कर सीडीओ को प्रस्तुत किया गया।
समीक्षा के दौरान मुख्य विकास अधिकारी द्वारा जल जीवन मिशन को लेकर गांव संचालित पेयजल योजना को लेकर सम्बंधित अधिकारी को कड़ी फटकार लगाई और कहा यह समस्या हर गांव में देखी जा रही है, इसे तत्काल समाधान किया जाय और यह भी कहा कि चार दिवस मे जल आपूर्ति सहित लीकेज को सही कराया जाय।
खास फोकस सीडीओ ने महिलाओं को लेकर दिखाया जो राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन को लेकर रहा। महिलाओं से चर्चा करते हुए समूह द्वारा लखपती दीदी योजना पर जानकारी ली, जिसमें महिलाओं ने बताया कि हम समूह के सदस्य कुछ नही कर पा रहे है। न ही कोई हम सबको प्रशिक्षण दिया गया है। समूह सखियों का भी कोई रोल नजर नही आया जिस पर मुख्य विकास अधिकारी ने नाराजगी जताते हुए महिलाओं को काला नमक बिस्किट बनाने, बड़े स्तर पर पशु पालन करने, रोजगार से जोड़ने के लिए ब्लॉक समान्यवक एवं राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन जिला सामन्यवक को निर्देश करते हुए रोजगार के प्रति प्रशिक्षण कराते हुए जोड़ने को कहाँ गया।
समीक्षा के दौरान जन वितरण प्रणाली को लेकर एवं बाल विकास को लेकर क्षेत्रीय अधिकारी रत्नेश सिंह ने ग्रामीणों को जानकारी देते हुए गांव लाभान्वित परिवारों का रिपोर्ट प्रस्तुत किया एवं नए सदस्यों को जोड़ने के लिए ऑनलाइन करने की बात कही।
वहीं की समस्या गांव में समाधान हो ग्रामीणों की बड़े ही शालीनता से मुख्य विकास अधिकारी द्वारा सुना गया एवं संबंधित अधिकारी को निर्देश देते हुए समाधान करने का निर्देश दिया।
स्वास्थ्य विकास को लेकर पूर्व प्रभारी चिकित्सा अधिकारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जोगिया आशीष आग्रहरी एवं प्रभारी चिकित्सा अधिकारी सौरभ चतुर्वेदी द्वारा योजनाओं की जानकारी दी गयी। उपकेंद्र केवटलिया सी एच ओ रेशु चौरसिया, ए एन एम सुधा गुप्ता एवं आशाओं द्वारा 30 महिला एवं 20 पुरुषों को चेकप करते हुए दवाई वितरण की गयी। इसी प्रकार मुख्य विकास अधिकारी द्वारा बाल विकास को लेकर कार्यकत्री रेनू पाण्डेय के देखरेख मे गोद भराई एवं अन्न प्राशन कराया।
इस दौरान जिला विकास अधिकारी, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन डी एन दुबे,खाद्य विभाग क्षेत्रीय अधिकारी रत्नेश सिंह, पशु पालन अधिकारी जोगिया प्रदीप कुमार, एन आर एल एम ब्लॉक सामन्यवक शिवकुमार, सहित जिले अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

