जिला एवं चार्ज स्तरीय अधिकारियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण शुरू
प्रथम चरण में मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य जो दिनांक 22 मई 2026 से 20 जून 2026 तक किया जाना है तथा प्रथम चरण से पूर्व दिनांक 7 मई 2026 से 21 मई 2026 तक सामान्य पब्लिक के स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से अपने परिवार की जानकारी स्वतः भर सकेंगे। दूसरा चरण 9 फरवरी 2027 से 28 फरवरी 2027 तक किया जाना है।
महराजगंज। कलेक्ट्रेट सभागार में जनगणना 2027 की तैयारियों के तहत जिला एवं चार्ज स्तरीय अधिकारियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू हुआ। प्रशिक्षण में समस्त ग्रामीण एवं नगर चार्ज अधिकारी द्वारा प्रतिभाग किया गया।
प्रशिक्षण के प्रथम दिवस जिलाधिकारी द्वारा प्रशिक्षण में उपस्थित होते हुए जनगणना के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई।
प्रमुख जनगणना अधिकारी जिलाधिकारी द्वारा सभी अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि वे इसका व्यापक प्रचार प्रसार करें और जनगणना की महत्ता और गोपनीयता को बनाए रखे। जनगणना कार्य में किसी भी स्तर पर कोई लापरवाही नही बरती जानी चाहिए। उन्होंने बताया कि जनगणना को दो चरणों में कराया जाना है।
महराजगंज के लिए नामित जनगणना कार्य निदेशालय के मण्डल प्रभारी डॉ गौरव पाण्डेय एवं जिला प्रभारी जनगणन अम्बिका मौर्या द्वारा विस्तारपूर्वक जनगणना के सत्रों पर चर्चा की गई जिसमें सीएमएमएस पोर्टल, एचएलवो के गठन आदि के बारे में गहनतापूर्वक प्रशिक्षण प्रदान किया गया। राज्य स्तर पर प्रशिक्षण प्रदान किया गया। राज्य स्तर पर प्रशिक्षण प्राप्त मास्टर ट्रेनर द्वारा प्रशिक्षण के सत्रों पर प्रकाश डाला गया।
इस अवसर पर समस्त उप जिलाधिकारी, तहसीलदार, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, डी०पी०आर०ओ०, डी०ई०एस०टी०ओ० समस्त अधिशासी अधिकारी नगर निकाय समस्त खण्ड शिक्षा अधिकारी आदि उपस्थित रहे।

