गोरखपुर। ग्रामीण खेल प्रतियोगिता के अन्तर्गत गोरखपुर जोन में दिनांक 13 एवं 14 मार्च 2026 को जोन स्तरीय ग्रामीण खेल प्रतियोगिता का आयोजन सैय्यद मोदी रेलवे स्टेडियम में किया जायेगा। 13 मार्च 2026 को सब जूनियर, जूनियर एवं सीनियर बालक/बालिका वर्ग में कबड्डी, फुटबाल, भारोत्तोलन एवं 14 मार्च 2026 को एथलेटिक्स, वॉलीबाल, कुश्ती एवं जूडो का आयोजन किया जायेगा। दिनांक 13 मार्च 2026 को बैडमिंटन स्पर्धा का आयोजन रीजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम में किया जायेगा। कार्यक्रम का उद्घाटन 13 मार्च 2026 को प्रातः 11 बजे से सैय्यद मोदी रेलवे स्टेडियम में किया जायेगा। उक्त जानकारी जिला युवा कल्याण अधिकारी ने दी।

