गोरखपुर। रेलवे प्रशासन द्वारा यात्री जनता की सुविधा हेतु उत्तर पश्चिम रेलवे के जयपुर मण्डल के डाबला स्टेशन पर 15092/15091 टनकपुर-दौराई-टनकपुर एक्सप्रेस का प्रायोगिक आधार पर दो मिनट का ठहराव निम्नवत प्रदान किया जायेगा।
दौराई से 26 फरवरी,2026 से चलने वाली 15091 दौराई-टनकपुर एक्सप्रेस डाबला स्टेशन पर 19.53 बजे पहुंचकर 19.55 बजे छूटेगी। इसी प्रकार वापसी यात्रा में टनकपुर से 28 फरवरी,2026 से चलने वाली 15092 टनकपुर-दौराई एक्सप्रेस डाबला स्टेशन पर 08.07 बजे पहुंचकर 08.09 बजे छूटेगी।

