नोटिंग एवं पत्राचार का ड्राफ्ट तैयार करने में हिंदी के सरल एवं सहज शब्दों का प्रयोग किया जाए : मुकेश

गोरखपुर। पूर्वोत्तर रेलवे मुख्यालय के संरक्षा विभाग में राजभाषा प्रगति संबंधी समीक्षा बैठक का आयोजन मुकेश मेहरोत्रा, प्रमुख मुख्य संरक्षा अधिकारी की अध्यक्षता में बुधवार को किया गया। अपने अध्यक्षीय संबोधन में मेहरोत्रा ने कहा कि आज ‘‘राजभाषा प्रगति संबंधी समीक्षा बैठक‘‘ ‘‘विशेष हिंदी कार्यशाला‘‘ एवं ‘‘तकनीकी संगोष्ठी‘‘ का आयोजन किया जा रहा है। हमारे कार्यालय में यह बैठक निरंतर नियमित रूप से हो रही है, यह अत्यंत सराहनीय कार्य है। इसे बनाए रखें और जहां कहीं भी कोई कमी शेष रह गई हो तो उसे ठीक कर लें। रेलवे के संरक्षा विभाग में हिंदी के प्रयोग-प्रसार की अहम भूमिका है, और हम इस दिशा में सदैव तत्पर हैं। उन्होंने कहा कि नोटिंग एवं पत्राचार का ड्राफ्ट तैयार करने में हिंदी के सरल एवं सहज शब्दों का प्रयोग किया जाए। आम लोगों द्वारा प्रयोग की जाने वाली भाषा का ही प्रयोग कामकाज में किया जाए।  क्लिष्ट हिंदी का प्रयोग बिल्कुल भी नहीं किया जाए। हिंदी कार्यशाला में आयोजन की एक कड़ी के रूप में राजभाषा विभाग के प्रतिनिधि द्वारा राजभाषा नीति नियम की जानकारी दी गई।
कार्यशाला में सदस्यों का स्वागत करते हुए संरक्षा विभाग के राजभाषा संपर्क अधिकारी एवं उप मुख्य संरक्षा अधिकारी श्री कार्तिकेय सिंह ने अपने स्वागत संबोधन ने कहा कि संरक्षा विभाग में अधिकांश कार्य हिंदी में किए जा रहे हैं। हमने राजभाषा विषयक वार्षिक कार्यक्रम 2024-25 में दिए गए निर्धारित लक्ष्य का अनुपालन किया है। हमारे अधिकारीगण अपने निरीक्षण का रपट हिंदी में जारी कर रहे हैं।  इस विभाग के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी हिंदी में कार्य साधक ज्ञान रखते हैं या प्रवीण है तथा सभी कार्य नियम अनुसार कार्य हिंदी में संपन्न कर रहे हैं। कार्यशाला में श्री सिंह द्वारा राजभाषा नियमों-अधिनियमों के बारे में विस्तार से बताया गया। तकनीकी संगोष्ठी में उप मुख्य संरक्षा अधिकारी कार्तिकेय सिंह, द्वारा योग का जीवन में महत्व पर विस्तार से जानकारी दी गई।
बैठक का संचालन मुकेश कुमार शर्मा हिंदी लिपिक ने किया। धन्यवाद ज्ञापन उप मुख्य संरक्षा अधिकारी/विद्युत सीबी श्रीवास्तव ने किया।इस अवसर पर संरक्षा विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। 

Vikas Gupta

Managing Editor

Related Posts

गुप्त नवरात्रि आज से प्रारम्भ : ज्योतिषाचार्य पं. बृजेश पाण्डेय

गोरखपुर। भारतीय विद्वत महासंघ के महामंत्री ज्योतिषाचार्य पण्डित बृजेश पाण्डेय के अनुसार पुराणों मे  नवरात्रि चार वर्णित हैं! चैत्र शुक्लपक्ष, आषाढ़ शुक्लपक्ष, आश्विन शुक्लपक्ष तथा माघ शुक्लपक्ष। इसमे से दो…

जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक व महिला जन सुनवाई आज

गोरखपुर (सू0वि0)। जिला प्रोबेशन अधिकारी ने बताया है आज उ0प्र0 राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष चारू चौधरी सर्किट हाउस में जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक करेंगी तथा महिला उत्पीड़न…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »