सोनभद्र। महामहिम राज्यपाल महोदया आनंदीबेन पटेल का आगमन आज पुलिस लाइन चुर्क हेलीपैड पर होगा। मा0 राज्यपाल कलेक्ट्रेट भवन में सरदार बल्लभ भाई पटेल वाटिका का लोकपर्ण एवं वित्तीय समावेशन जागरूकता शिविर का शुभारम्भ करेंगी। महामहिम केलेक्ट्रट सभागार में समीक्षा बैठक करेंगी, इसके पश्चात जिला पंचायत रिसोर्स सेन्टर में विभिन्न विभागों योजनाओं पर लगायी गयी प्रदर्शनी का अवलोन करेंगी और एच0पी0वी0 टीकारण कार्यक्रम में सम्मलित होगीं। आदिवासियों को पट्टा वितरण, आगनबाड़ी किट और अन्य जन कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरण करेंगी।

