गोरखपुर। रेलवे सुरक्षा बल (आर.पी.एफ.), पूर्वोत्तर रेलवे द्वारा रेल सम्पत्ति की सुरक्षा, अवैध सामानों की धर-पकड़, यात्रियों को सुरक्षा प्रदान करने के साथ ही बचपन बचाओ अभियान के तहत मानव तस्करी की रोकथाम का निरन्तर प्रयास किया जाता है।
इसी क्रम में
– 05 मार्च, 2026 को रेलवे सुरक्षा बल, पोस्ट बस्ती स्टाफ को बस्ती स्टेशन के टिकट काउंटर के निकट 13 वर्ष की एक लड़की लावारिस हालत में मिली। पूछताछ के उपरान्त लड़की को चाइल्ड लाइन, बस्ती को सुपुर्द किया गया।
– 05 मार्च, 2026 को रेलवे सुरक्षा बल, पोस्ट वाराणसी सिटी स्टाफ को वाराणसी सिटी स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या-5 पर 14 वर्ष का एक लड़का लावारिस हालत में मिला। पूछताछ के उपरान्त लड़के को चाइल्ड लाइन, वाराणसी को सुपुर्द किया गया।
– 05 मार्च, 2026 को रेलवे सुरक्षा बल, पोस्ट कासगंज स्टाफ को कासगंज स्टेशन पर गाड़ी संख्या 55345 से 04-05 दिन की एक नवजात शिशु लावारिस हालत में मिली। पूछताछ के उपरान्त नवजात शिशु को चाइल्ड लाइन, कासगंज को सुपुर्द किया गया।
– 05 मार्च, 2026 को रेलवे सुरक्षा बल, पोस्ट देवरिया सदर स्टाफ द्वारा गाड़ी संख्या 15132 से यात्री का छूटा एक मोबाइल फोन मिलने पर पोस्ट देवरिया सदर पर जमा किया गया। यात्री के पोस्ट पर उपस्थित होने पर मोबाइल फोन को उसे सुपुर्द किया गया।
– 05 मार्च, 2026 को रेलवे सुरक्षा बल, पोस्ट देवरिया सदर स्टाफ द्वारा गाड़ी संख्या 15104 से यात्री का छूटा एक मोबाइल चार्जर मिलने पर पोस्ट देवरिया सदर पर जमा किया गया। यात्री के पोस्ट पर उपस्थित होने पर मोबाइल चार्जर को उसे सुपुर्द किया गया।
– 05 मार्च, 2026 को रेलवे सुरक्षा बल, पोस्ट लखनऊ जं. स्टाफ द्वारा गाड़ी संख्या 15206 से यात्री का छूटा एक लेडिज पर्स मिला, जिसे पोस्ट लखनऊ जं. पर जमा किया गया। यात्री के पोस्ट पर उपस्थित होने पर लेडिज पर्स को उसे सुपुर्द किया गया।
– 04 मार्च, 2026 को रेलवे सुरक्षा बल, पोस्ट मऊ स्टाफ द्वारा गाड़ी संख्या 55101 से यात्री का छूटा एक बैग मिला, जिसे पोस्ट मऊ पर जमा किया गया। यात्री के पोस्ट पर उपस्थित होने पर बैग को उसे सुपुर्द किया गया।
– 05 मार्च, 2026 को रेलवे सुरक्षा बल, पोस्ट सीवान, रेलवे सुरक्षा बल टास्क टीम एवं अपराध आसूचना शाखा, छपरा स्टाफ द्वारा संयुक्त रूप से गाड़ी संख्या 15708 पर मैरवा स्टेशन प्रवेश करते समय पत्थर मारने वाले 22 वर्ष के एक व्यक्ति को मैरवा स्टेशन से गिरफ्तार कर पोस्ट सीवान पर रेल अधिनियम के तहत मामला पंजीकृत किया गया।

