दो दिवसीय वंडर बॉक्स प्रशिक्षण ब्लॉक संसाधन केंद्र बांसगांव में सम्पन्न
बांसगांव, गोरखपुर। बेसिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत शिक्षकों एवं आंगनबाड़ियों की शिक्षण क्षमता को बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित वंडर बॉक्स दो दिवसीय प्रशिक्षण सफलतापूर्वक सम्पन्न हो गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों के शिक्षकों एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य शिक्षकों एवं आंगनबाड़ियों को वंडर बॉक्स के माध्यम से बच्चों को रोचक एवं गतिविधि आधारित शिक्षण प्रदान करने के लिए तैयार करना था। इस प्रशिक्षण के संदर्भ दाता के रूप में दिलीप श्रीवास्तव, प्रशांत पांडेय, सरिता पासवान एवं वर्षा कनौजिया रहीं। उन्होंने प्रशिक्षण को बेहतरीन ढंग से कराया।
प्रशिक्षण के दौरान प्रशिक्षकों ने शिक्षकों को वंडर बॉक्स की सामग्री का प्रयोग कर गणित, भाषा और विज्ञान जैसे विषयों को सरल और मनोरंजक तरीके से पढ़ाने के तरीकों के बारे में जानकारी दी। साथ ही समूह गतिविधियों, खेल आधारित शिक्षण और रचनात्मक प्रयोगों के माध्यम से बच्चों की जिज्ञासा एवं समझ को विकसित करने पर जोर दिया गया।
कार्यक्रम में शिक्षकों ने विभिन्न गतिविधियों का अभ्यास भी किया और अपने अनुभव साझा किए।
प्रशिक्षकों ने बताया कि वंडर बॉक्स के उपयोग से कक्षा का वातावरण अधिक सक्रिय और रुचिकर बनाया जा सकता है, जिससे विद्यार्थियों की सीखने की क्षमता में वृद्धि होती है।
समापन सत्र में खंड शिक्षाधिकारी रोहित पाण्डेय ने प्रतिभागियों को प्रशिक्षण में सीखी गई विधियों को विद्यालयों में लागू करने के लिए प्रेरित किया। इस प्रशिक्षण के सफल आयोजन पर शिक्षकों ने प्रसन्नता व्यक्त की और इसे शिक्षण के लिए उपयोगी बताया। इस कार्यक्रम में संदीप मिश्र, राजेंद्र यादव, संदीप नायक, रितु चौहान, द्वारिका नाथ, नंद कुमार सिंह, साधना सिंह, संगीता राय, अनुपम पाण्डेय, पंकज पाण्डेय, गुड्डी पासवान, कुसुम पांडेय, राजेश कुमार, संध्या पाण्डेय, सारिका जायसवाल, गीता देवी, श्वेता सिंह, शीला देवी सहित ब्लॉक संसाधन केंद्र के कर्मचारी राजेश सिंह, चंद्रकेश सिंह, मनोज यादव, ईश्वर दयाल श्रीवास्तव, अनिल यादव सहित दर्जनों प्रशिक्षु मौजूद रहे।

