गोरखपुर। रेलवे प्रशासन द्वारा आज अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर गोरखपुर जं0 स्टेशन के इलेक्ट्रानिक पैनल पर ट्रेनों के परिचालन का कार्य महिला रेलकर्मी संचालित करेंगी।
इसके अतिरिक्त 65115 भटनी-अयोध्या धाम वाया गोरखपुर मेमू गाड़ी आज 07.15 बजे गोरखपुर से प्रस्थान कर अयोध्या धाम 12.40 बजे पहुंचेगी। इस गाड़ी का संचलन पूर्णरूप से महिला रेलकर्मियों द्वारा किया जायेगा।
अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर प्रातः 07.30 बजे सैयद मोदी रेलवे स्टेडियम, गोरखपुर में शक्ति वॉक का आयोजन किया जायेगा। इस शक्ति वॉक में महिला खिलाड़ी एवं कार्यरत महिला रेलकर्मी भाग लेंगी।

