गोरखपुर। रेलवे प्रशासन द्वारा आगामी होली पर्व के अवसर पर यात्रियों की सुविधा हेतु 04025/04026 गोरखपुर-आनन्द विहार टर्मिनल-गोरखपुर होली विशेष गाड़ी का संचलन गोरखपुर से 27 फरवरी से 02 मार्च, 2026 तक प्रतिदिन तथा आनन्द विहार टर्मिनल से 28 फरवरी से 03 मार्च, 2026 तक प्रतिदिन 04 फेरों के लिये निम्नवत किया जायेगा।
04025 गोरखपुर-आनन्द विहार टर्मिनल होली विशेष गाड़ी 27 फरवरी से 02 मार्च, 2026 तक प्रतिदिन गोरखपुर से 14.00 बजे प्रस्थान कर बस्ती से 15.12 बजे, गोंडा से 16.30 बजे, ऐशबाग से 19.00 बजे, सीतापुर जं. से 21.55 बजे, शाहजहाँपुर से 23.42 बजे, दूसरे दिन बरेली से 00.57 बजे, रामपुर से 01.47 बजे, मुरादाबाद से 02.50 बजे, हापुड़ से 04.10 बजे तथा गाजियाबाद से 05.12 बजे छूटकर आनन्द विहार टर्मिनल 06.00 बजे पहुँचेगी।
वापसी यात्रा में, 04026 आनन्द विहार टर्मिनल-गोरखपुर होली विशेष गाड़ी 28 फरवरी से 03 मार्च, 2026 तक प्रतिदिन आनन्द विहार टर्मिनल से 21.05 बजे प्रस्थान कर गाजियाबाद से 21.45 बजे, हापुड़ से 22.22 बजे, मुरादाबाद से 23.55 बजे, दूसरे दिन रामपुर से 00.29 बजे, बरेली से 01.18 बजे, शाहजहाँपुर से 02.28 बजे, सीतापुर जं. से 05.00 बजे, ऐशबाग से 07.30 बजे, गोंडा से 09.30 बजे तथा बस्ती से 10.42 बजे छूटकर गोरखपुर 12.00 बजे पहुँचेगी।
इस गाड़ी में वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 12, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी के 05 तथा जनरेटर सह लगेज यान के 02 कोचों सहित कुल 19 कोच लगाये जायेंगे।

