गोरखपुर। उ०प्र० खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड गोरखपुर द्वारा आत्मनिर्भर भारत एवं ग्रामीण स्वरोजगार में खादी की भूमिका सम्बन्धी महत्ता के सम्बन्ध में वृहद स्तर पर प्रचार-प्रसार एवं जागरूक करने के उद्देश्य से एक दिवसीय मण्डल स्तरीय खादी सेमीनार का आयोजन दिनांक 27.02.2026 को कम्बल कारखाना खजनी गोरखपुर के परिसर में आयोजित किया जा रहा है। सेमिनार का उद्घाटन विधायक सहजनवां प्रदीप शुक्ला के कर कमलों द्वारा अपरान्ह 1.00 बजे किया जाना प्रस्तावित है।
आयोजित होने वाली सेमिनार में जनपद के खादी संस्थाओं में लगे अधिक से अधिक कत्तिनों एवं बुनकरों की उपस्थिति रहेगी, जिसमें आधुनिक फैसन में खादी फॉर नेशन खादी फॉर फैशन थीम एवं खादी उत्पादों को नई पीढ़ी में उपयोग की प्रवृत्ति को विकसित करने हेतु विशेषज्ञों द्वारा मोटिनेशन वार्ता, एवं खादी उत्पादों का भव्य प्रदर्शन किया जाना है।जनपद के सम्मानित आम जनमानस से अनुरोध है कि उक्त सेमिनार में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग प्रदान करने का कष्ट करें। उक्त जानकारी परिक्षेत्रीय ग्रामोद्योग अधिकारी गोरखपुर ने दी है।

