गोरखपुर। रेलवे प्रशासन द्वारा गोरखपुर कैण्ट-भटनी रेल खण्ड पर स्थित देवरिया सदर-नूनखार स्टेशनों के मध्य ऑटोमेटिक सिगनलिंग कार्य हेतु ब्लाक दिये जाने के कारण गाड़ियों का निरस्तीकरण, मार्ग परिवर्तन तथा शार्ट टर्मिनेशन/शार्ट ओरिजिनेशन निम्नवत किया जायेगा।
निरस्तीकरण
- 55056/55055 गोरखपुर-छपरा-गोरखपुर सवारी गाड़ी 11 एवं 12 मार्च,2026 को निरस्त रहेगी।
- 15103 गोरखपुर-बनारस एक्सप्रेस 11 मार्च,2026 को निरस्त रहेगी।
- 15104 बनारस-गोरखपुर एक्सप्रेस 12 मार्च,2026 को निरस्त रहेगी।
मार्ग परिवर्तन
- बरौनी से 11 एवं 12 मार्च,2026 को चलने वाली 02563 बरौनी-नई दिल्ली विशेष गाड़ी निर्धारित मार्ग सीवान-भटनी-गोरखरपुर कैण्ट के स्थान पर परिवर्तित मार्ग सीवान-थावे-कप्तानगंज- गोरखपुर कैण्ट के रास्ते चलाई जायेगी।
- दरभंगा से 11 एवं 12 मार्च,2026 को चलने वाली 02569 दरभंगा-नई दिल्ली विशेष गाड़ी निर्धारित मार्ग सीवान-भटनी-गोरखरपुर कैण्ट के स्थान पर परिवर्तित मार्ग सीवान-थावे-कप्तानगंज- गोरखपुर कैण्ट के रास्ते चलाई जायेगी।
- कटिहार से 11 मार्च,2026 को चलने वाली 15707 कटिहार-अमृतसर एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग सीवान-भटनी-गोरखरपुर कैण्ट के स्थान पर परिवर्तित मार्ग सीवान-थावे-कप्तानगंज- गोरखपुर कैण्ट के रास्ते चलाई जायेगी।
- नई दिल्ली से 10 एवं 11 मार्च,2026 को चलने वाली 02564 नई दिल्ली-बरौनी विशेष गाड़ी निर्धारित मार्ग गोरखरपुर कैण्ट-भटनी-सीवान के स्थान पर परिवर्तित मार्ग गोरखपुर कैण्ट-कप्तानगंज-थावे-सीवान के रास्ते चलाई जायेगी।
- नई दिल्ली से 10 एवं 11 मार्च,2026 को चलने वाली 02570 नई दिल्ली-दरभंगा विशेष गाड़ी निर्धारित मार्ग गोरखरपुर कैण्ट-भटनी-सीवान के स्थान पर परिवर्तित मार्ग गोरखपुर कैण्ट-कप्तानगंज-थावे-सीवान के रास्ते चलाई जायेगी।
- लखनऊ जं0 11 मार्च,2026 को चलने वाली 15034 लखनऊ जं0-पाटलिपुत्र एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग गोरखरपुर कैण्ट-भटनी-सीवान के स्थान पर परिवर्तित मार्ग गोरखपुर कैण्ट-कप्तानगंज-थावे-सीवान के रास्ते चलाई जायेगी।
- पाटलिपुत्र से 11 मार्च,2026 को चलने वाली 15033 पाटलिपुत्र-लखनऊ जं0 एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग सीवान-भटनी-गोरखरपुर कैण्ट के स्थान पर परिवर्तित मार्ग सीवान-थावे-कप्तानगंज- गोरखपुर कैण्ट के रास्ते चलाई जायेगी।
विशेष- परिवर्तित मार्ग से चलाई जा रही गाड़ियों का 02 मिनट का अस्थाई ठहराव कप्तानगंज, पड़रौना एवं थावे स्टेशनों पर दिया जायेगा।
शार्ट टर्मिनेशन/शार्ट ओरिजिनेशन
- लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 10 एवं 11 मार्च,2026 को चलने वाली 20103 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-भटनी एक्सप्रेस गोरखपुर में यात्रा समाप्त करेगी। यह गाड़ी गोरखपुर से भटनी के मध्य निरस्त रहेगी।
- भटनी से 11 एवं 12 मार्च,2026 को चलने वाली 20104 भटनी-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस गोरखपुर से चलाई जायेगी। यह गाड़ी भटनी से गोरखपुर के मध्य निरस्त रहेगी।
- अहमदाबाद से 10 मार्च,2026 को चलने वाली 19489 अहमदाबाद-गोरखपुर एक्सप्रेस भटनी में अपनी यात्रा समाप्त करेगी। यह गाड़ी भटनी से गोरखपुर के मध्य निरस्त रहेगी।
- वाराणसी सिटी से 11 एवं 12 मार्च,2026 को चलने वाली 15130 वाराणसी सिटी-गोरखपुर कैण्ट एक्सप्रेस भटनी से चलाई जायेगी। यह गाड़ी गोरखपुर कैण्ट से भटनी के मध्य निरस्त रहेगी।
- सीवान से 11 एवं 12 मार्च,2026 को चलने वाली 55041 सीवान-गोरखपुर कैण्ट सवारी गाड़ी भटनी में यात्रा समाप्त करेगी। यह गाड़ी भटनी से गोरखपुर कैण्ट के मध्य निरस्त रहेगी।
गोरखपुर से चलने वाली गाड़ी निरस्त
- गोरखपुर से 11 मार्च,2026 को चलने वाली 19490 गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस भटनी से चलाई जायेगी। यह गाड़ी गोरखपुर से भटनी के मध्य निरस्त रहेगी।
- गोरखपुर कैण्ट से 11 एवं 12 मार्च,2026 को चलने वाली 15129 गोरखपुर कैण्ट-वाराणसी सिटी एक्सप्रेस भटनी में यात्रा समाप्त करेगी। यह गाड़ी भटनी से गोरखपुर कैण्ट के मध्य निरस्त रहेगी।
- गोरखपुर कैण्ट से 11 एवं 12 मार्च,2026 को चलने वाली 55042 गोरखपुर कैण्ट-सीवान सवारी गाड़ी भटनी से चलाई जायेगी। यह गाड़ी भटनी से गोरखपुर कैण्ट से भटनी के मध्य निरस्त रहेगी।

