सिद्धार्थनगर। रंगों का पर्व होली के महा उत्सव पर नगर पालिका परिषद सिद्धार्थनगर के कर्मचारियों को साड़ी वितरण लोकप्रिय सांसद डुमरियागंज जगदंबिका पाल के धर्मपत्नी स्नेह लता पाल द्वारा किया गया। सभी नगर वासियों को होली की शुभकामनाएं देते हुए स्नेह लता पाल ने कहा कि यह कर्मचारी गण मेरे ही परिवार का एक हिस्सा है।
इस अवसर पर रिंकू पाल, जहीर सिद्दीकी, प्रिंस, मनोज बाबा, सतीश रस्तोगी ने वर्तमान नगर महामंत्री राजेश जायसवाल तथा तमाम कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

