किताबों की दुनिया में सुशी सक्सेना की पुस्तकों पर चर्चा कार्यक्रम सफलता पूर्वक संपन्न 

अयोध्या। 12 नवंबर बीती रात्रि 9 बजे किताबों की दुनिया में सुशी सक्सेना की पुस्तकों पर चर्चा कार्यक्रम का सफलता पूर्वक आयोजन संपन्न हुआ। यह कार्यक्रम श्रीराम सेवा साहित्य संस्थान भारत के मंच पर किया गया। इस कार्यक्रम में लेखिका सुशी सक्सेना और संस्थापिका दिव्यांजली वर्मा मौजूद थे। इस अवसर पर साहित्य, कला और संस्कृति जगत से जुड़े अनेक विद्वान, लेखक और पाठक उपस्थित रहे। 

कार्यक्रम के दौरान सुशी सक्सेना की पुस्तकों पर चर्चा की गई जो कि साहित्य, विज्ञान और राजनीतिक विषयों पर आधारित हैं। सुशी सक्सेना की रचनाओं में नारी जीवन, सामाजिक यथार्थ, वैज्ञानिक दृष्टिकोण और मानवीय संवेदनाओं के विभिन्न आयामों पर विस्तार से चर्चा हुई। उनकी लेखनी सरल भाषा में गहरी बात कहने की क्षमता रखती है, जो हर वर्ग के पाठक से सीधा संवाद करती है। कार्यक्रम के दौरान लेखिका ने अपनी लोकप्रिय पुस्तकों के अंशों का वाचन किया और कुछ कविताएं सुनाईं। श्रोताओं ने उत्साहपूर्वक अपनी प्रतिक्रियाएँ साझा कीं। 

अंत में दिव्यांजली वर्मा ने कार्यक्रम का समापन करते हुए सभी उपस्थित महानुभावों को विदाई दी और सुशी सक्सेना की लेखन शैली और उनके साहित्यिक योगदान की सराहना करते हुए ऐसे आयोजनों की निरंतरता की कामना की। इस कार्यक्रम ने एक बार फिर यह सिद्ध किया कि साहित्य के क्षेत्र में सुशी सक्सेना की रचनाएँ पाठकों के दिलों में विशेष स्थान रखती हैं। 

Vikas Gupta

Managing Editor

Related Posts

समाचार पत्र एवं न्यूज चैनल द्वारा आयोजित भंडारे में भक्तों का उमड़ा जनसैलाब

अयोध्या। प्रभु श्री राम जी नगरी अयोध्या में सिविल लाईन स्थित गांधी पार्क में दिनांक 10/6/2025 को दहकती खबरें राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्र एवं न्यूज चैनल की तरफ से…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »