oplus_131072
श्री श्याम बाबा की निशान शोभा यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब
चौरीचौरा, गोरखपुर। श्री श्याम रंग रंगीला फाल्गुन महोत्सव के तीन दिवसीय कार्यक्रम के प्रथम दिन बृहस्पतिवार प्रातः 10 बजे से नगर पंचायत में स्थित श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर (मारवाड़ी मंदिर) से श्री श्याम बाबा की विधि विधान से पूजा अर्चना व दीप प्रज्जवलित कर निशान पद यात्रा धूमधाम से निकाली गई, जो नगर पंचायत के प्रमुख मार्गों तथा चौराहों से होता हुआ पुनः नगर पंचायत स्थित श्री श्याम मनोकामना सिद्धि मंदिर पर पूजा अर्चना कर निशान अर्पण किया गया। निशान पदयात्रा का शुभारंभ श्याम परिवार के अतुल अग्रवाल द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।
गाजे बाजे ढोल नगाड़े के साथ निशान पद यात्रा में सैकड़ों श्री श्याम भक्तो के साथ चल रहे ऊंट, घोड़े, डीजे, मनोरम झांकी, श्री श्याम बाबा के गीतों के धुनों पर श्रद्धालु झूमते रहे।
तो वही खाटू श्याम बाबा की शीश का दिव्य व भव्य श्रृंगार के मनोरम दृश्य को देख श्रद्धालु भाव विभोर हो गए,श्री श्याम बाबा की जयकारे लगाते रंग गुलाल,अबीर उड़ाते भक्तिरस में सराबोर हो गए।
इस अवसर पर विधायक ई सरवन निषाद, चेयर मैन सनी जायसवाल, पूर्व चेयर मैन जेपी गुप्ता, सुनीता गुप्ता, श्वेता जायसवाल, भाजपा मंडल अध्यक्ष तारकेश्वर जायसवाल, श्याम परिवार के पंकज लाठ, अतुल अग्रवाल, अजय लाठ, आनन्द खेतान, बब्बल लाठ, मनीष सिधानिया, राधाकृष्ण अग्रवाल, प्रमोद सुरेका, मुकेश खेतान, राजन जायसवाल, संजय जायसवाल, अनुप खेतान, राजेश जायसवाल, चेतना अग्रवाल, किरन सुरेका, मजु सुरेका, ममता लाठ, आशा रानी लाठ, निशा लाठ, एकता लाठ, वनिता खेतान, मीना देवी लाठ, अभय लाभ, पंकज खेतान, सन्तोष अग्रवाल, गोविंद वर्मा, संजय वर्मा आदि सहित सैकड़ों श्याम भक्त शामिल रहे।

