गोरखपुर। गोरखपुर इलेक्ट्रिकल्स एसोसिएशन के सदस्यों की आम सभा एवं होली मिलन समारोह 10 मार्च को होटल रेडिसन ब्लू मोहद्दीपुर में किया जाएगा। इसमें पिछले वर्ष की गतिविधि पर चर्चा होगी, इलेक्ट्रिक व्यापार के बारे में परामर्श एवं उसमें आई हुई समस्याओं के बारे में विमर्श होगा तथा होली के समाप्त होने पर आपस में मिलन होगा 10 मार्च दिन मंगलवार को शाम 7:00 से होटल रेडिसन ब्लू मोहद्दीपुर में आयोजित होगा
उक्त जानकारी गोरखपुर इलेक्ट्रिकल्स एसोसिएशन के अध्यक्ष राजीव रस्तोगी ने दी।

