चेयरमैन की बेटी ने पेरिस में बिखेरी तिरंगे की चमक

पनियरा/गांगी बाजार। यूं ही नहीं कहा जता है बेटियां आसमान छू रहीं हैं। हर्षिता की मेघा का फ्रांस साक्षी बना। पनियरा की बेटी द्वारा पेरिस में बिखेरी गयी तिरंगे की चमक से क्षेत्र में हर्ष का माहौल छा गया है। विदेश में आयोजित ग्रेजुएशन सम्मान समारोह में वह काली टोग, कैप व भारत के तिरंगे को हाथ में लिए कार्यक्रम में शिरकत की तो स्वयं गौरवान्वित हुई। साथ ही अपने गांव, माता-पिता व देश के सम्मान को ऊंचा किया। क्षेत्र की बेटी की सफलता पर केन्द्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी व क्षेत्र के विधायक ज्ञानेन्द्र सिंह ने बधाई दी।

नगर पंचायत पनियरा के प्रथम चेयरमैन व वरिष्ठ भाजपा नेता उमेश चन्द्र जायसवाल की पुत्री हर्षिता जायसवाल जिसने बचपन से यह सपना संजोया था कि वह विदेश जाकर पढाई करेगी और भारत के नाम को वैश्विक मंच पर रोशन करेगी। अपने सपने को पूरा करने के लिए उसने अपने कदम को स्वयं बढाया और उनकी माता सत्यभामा जायसवाल सहित उनके परिजनों ने बेटी पर भरोसा जताया और बेटी द्वारा लिए गए हर फैसले को सम्मानपूर्वक स्वीकार किया। शैक्षणिक सत्र 2023 24 में हर्षिता जायसवाल ने फ्रांस के एक प्रतिशष्ठित मैनेजमेंट में एमबीए की डिग्री प्राप्त की। जो एक दृढ़ संकल्प व कड़ी मेहनत का परिणाम रहा। दुनियां भर से हजारों की संख्या में छात्रों ने आवेदन किया था जिसमें से महज 70 अभ्यर्थियों का चयन हुआ जिसमें से एक नाम पनियरा की बेटी का भी रहा। हर्षिता जायसवाल वर्तमान में पेरिस में एक प्रतिष्ठित कम्पनी में कार्यभार संभाल रही हैं।

बातचीत में हर्षिता ने बताया कि उनके माता पिता ने उनका हौसला बढाया उनके प्रेम और बलिदान के बगैर यह सम्भव नहीं था। उन्होंने कहा कि उनकी यह सफलता सिर्फ उन्हीं की नहीं बल्कि हर उस माता पिता की है जो अपने बेटी के सपनों पर विश्वास करते हैं। 

इस सफलता पर केन्द्रीय वित्तराज्य मंत्री, विधायक के अलावा ब्लाक प्रमुख पनियरा वेद प्रकाश शुक्ला, युवा भाजपा नेता आफाक आलम उर्फ सैफ खां, दीपक त्रिपाठी, अमित जायसवाल व केनू जायसवाल सहित उनकी बहन विनीता जायसवाल, स्मिता जायसवाल, प्रा/जल जायसवाल, दीपक जायसवाल, सरफराज उर्फ लल्लू खां, तपन गुप्ता, शैलेश पाल व कबीर खां आदि लोगों ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दी।

Vikas Gupta

Managing Editor

Related Posts

समीक्षा अधिकारी/सहायक समीक्षा अधिकारी परीक्षा के दृष्टिगत परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण

महराजगंज (सू०वि०)। जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा एवं पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीना द्वारा लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित समीक्षा अधिकारी/ सहायक समीक्षा अधिकारी परीक्षा (प्रारंभिक) 2025 की तैयारियों के दृष्टिगत सेंट…

कक्षा 01 से 08 तक विद्यालयों का संचालन 7:30 से 12:30 बजे तक 

महराजगंज (सू०वि०)। बेसिक शिक्षा अधिकारी रिद्धि पाण्डेय ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से सूचित किया है कि भीषण गर्मी एवं उमस को दृष्टिगत रखते हुए जिलाधिकारी महोदय के निर्देशानुसार कक्षा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »