
अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा गोरखपुर ने मनाया भगवान बुद्ध की जयंती
गोरखपुर। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा गोरखपुर के जिला अध्यक्ष अश्वनी कुमार सिंह लालू के नेतृत्व में बौद्ध संग्रहालय तारामंडल पर भगवान बुद्ध की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनकी जयंती मनाई गई। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष ने कहा कि एक समय था की पूरी दुनिया बौद्ध धर्म की अनुयाई हो गई थी। भगवान बुद्ध ने अहिंसा और मानवता का पाठ पढ़ाया। यह सौभाग्य है कि भारतवर्ष में राम, कृष्ण, बुद्ध, महावीर, जैसे महान पुरुषों को जन्म देने वाले क्षत्रिय समाज का और मानवता का पतन हो रहा है। आज दुनिया के तमाम देश आपस में लड़ रहे हैं और मानवता तार तार हो रही है। ऐसे में भगवान बुद्ध को अपने जीवन में उतरकर मानवता और संसार की रक्षा की जा सकती है।
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से इंद्रसेन सिंह मंडल उपाध्यक्ष, अनिल सिंह जिला संयोजक, राजकुमार सिंह वरिष्ठ महामंत्री, राजू सिंह नन्हे जिला महामंत्री, क्षत्रिय महासभा के वरिष्ठ पदाधिकारी अनिल सिंह राठौर, वेद प्रकाश सिंह आदि उपस्थित रहे।