गोरखपुर। शहर के एक स्थानीय होटल में आम आदमी पार्टी गोरखपुर की बैठक संपन्न हुई। बैठक में पूर्वांचल प्रांत के अध्यक्ष राजेश यादव उपस्थित रहे। उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि संगठन को मजबूत करने और पंचायत चुनाव को ध्यान में रखते हुए आज की बैठक की गई है। प्रदेश सरकार को लॉ एंड ऑर्डर बेरोजगारी और महंगाई पर घेतरे हुए कहा कि प्रदेश सरकार हर मोर्चे पर फेल हो गई है। विश्वगुरु तो बन नही पाए लेकिन अमेरिका के पिछलग्गू बन गए प्रधानमंत्री जी।
जिला प्रभारी प्रवीण कुमार यादव ने आगामी चुनाव को देखते हुए सभी कार्यकर्ताओं को कमर कस के तैयार रहने को कहा।
जिलाध्यक्ष विजय कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि नौ विधानसभा में संगठन तैयार है। तहसील और ब्लॉक स्तर तक कि कमेटी जल्द गठित कर ली जाएगी और जिला पंचायत का चुनाव दमदारी से लड़ा जाएगा।
बैठक में अमिताभ जायसवाल, अंगद यादव, आशीष कुशवाहा, ओमप्रकाश यादव, डॉ वाहिद रहमान, धनन्जय श्रीवास्तव, हरेंद्र यादव, रमेश शर्मा समेत तमाम कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद थे।

