गोरखपुर। रेलवे प्रशासन द्वारा होली पर्व पर यात्रियों की सुविधा हेतु 05140/05139 प्रयागराज रामबाग-अयोध्या कैंट-प्रयागराज रामबाग वाया गोरखपुर होली विशेष गाड़ी का संचलन प्रयागराज रामबाग से 01 से 10 मार्च, 2026 तक प्रतिदिन तथा अयोध्या कैंट से 02 से 11 मार्च, 2026 तक प्रतिदिन 10 फेरों के लिये निम्नवत किया जायेगा।
05140 प्रयागराज रामबाग-अयोध्या कैंट होली विशेष गाड़ी 01 से 10 मार्च, 2026 तक प्रतिदिन प्रयागराज रामबाग से 18.05 बजे प्रस्थान कर ज्ञानपुर रोड से 18.55 बजे, माधोसिंह से 19.12 बजे, बनारस से 20.10 बजे, वाराणसी सिटी से 20.35 बजे, सारनाथ से 20.52 बजे, औंड़िहार से 21.20 बजे, दुल्लहपुर से 21.55 बजे, मऊ से 22.35 बजे, बेलथरा रोड से 23.05 बजे, सलेमपुर से 23.28 बजे, भटनी से 23.55 बजे, दूसरे दिन देवरिया सदर से 00.25 बजे, चौरी चौरा से 00.51 बजे, गोरखपुर से 02.00 बजे, खलीलाबाद से 02.45 बजे, बस्ती से 03.12 बजे, बभनान से 03.40 बजे, मनकापुर से 04.08 बजे, कटरा से 04.39 बजे तथा अयोध्या धाम जं. से 05.17 बजे छूटकर अयोध्या कैंट 05.35 बजे पहुँचेगी।
05139 अयोध्या कैंट-प्रयागराज रामबाग होली विशेष गाड़ी 02 से 11 मार्च, 2026 तक प्रतिदिन अयोध्या कैंट से 08.35 बजे प्रस्थान कर अयोध्या धाम जं. से 08.45 बजे, कटरा से 09.04 बजे, मनकापुर से 09.35 बजे, बभनान से 10.03 बजे, बस्ती से 10.35 बजे, खलीलाबाद से 11.03 बजे, गोरखपुर से 12.10 बजे, चौरी चौरा से 12.47 बजे, देवरिया सदर से 13.20 बजे, भटनी से 13.45 बजे, सलेमपुर से 14.00 बजे, बेलथरा रोड से 14.24 बजे, मऊ से 15.00 बजे, दुल्लहपुर से 15.24 बजे, औंड़िहार से 15.58 बजे, सारनाथ से 16.40 बजे, वाराणसी सिटी से 17.03 बजे, बनारस से 17.35 बजे, माधोसिंह से 18.10 बजे, ज्ञानपुर रोड से 18.25 बजे छूटकर प्रयागराज रामबाग 19.30 बजे पहुँचेगी।
इस गाड़ी में एल.एस.एल.आर.डी. के 02, साधारण द्वितीय श्रेणी के 05, शयनयान श्रेणी के 05, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 02 तथा वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी के 01 कोच सहित कुल 15 कोच लगाये जायेंगे।

