फीस माफ होने के साथ शुरू हो गई पंखुड़ी की पढ़ाई

गोरखपुर। आर्थिक दिक्कतों से फीस न जमा कर पाने के चलते स्कूल जाने से वंचित महानगर के पुरदिलपुर निवासी पंखुड़ी त्रिपाठी की पढ़ाई सोमवार से निर्बाध शुरू हो गई। जनता दर्शन में मुख्यमंत्री द्वारा पंखुड़ी की परेशानी का संज्ञान लिए जाने के बाद प्रशासन और शिक्षा विभाग ने स्कूल प्रबंधन से संपर्क कर पंखुड़ी की फीस माफ करवा दी। फीस माफ होने के साथ कक्षा सात में पढ़ने वाली इस बिटिया ने सोमवार को स्कूल जाकर क्लास अटेंड करना शुरू कर दिया है। पढ़ाई शुरू होने पर पंखुड़ी और उसके माता-पिता ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति बारंबार आभार जताया है। 

1 जुलाई को गोरखपुर प्रवास के दौरान गोरखनाथ मंदिर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जनता दर्शन में पंखुड़ी त्रिपाठी भी पहुंची थी। पंखुड़ी सरस्वती शिशु मंदिर (इंग्लिश मीडियम) पक्की बाग में कक्षा सात में पढ़ती है। जनता दर्शन में उसने मुख्यमंत्री से कहा था, “महाराज जी, मैं पढ़ना चाहती हूं, फीस माफ करवा दीजिए या फीस का इतंजाम करा दीजिए।” उसने बताया था कि पिता राजीव त्रिपाठी को चोट लगने के बाद परिवार आर्थिक रूप से काफी कमजोर हो गया है। मां मीनाक्षी एक शॉप पर नौकरी कर रही हैं। उसके अलावा कक्षा 12 में पढ़ने वाला भाई भी है। पंखुड़ी ने बताया कि फीस न जमा कर पाने के कारण वह कक्षा सात में पढ़ाई करने नहीं जा पा रही है। उसकी समस्या सुनने के बाद सीएम योगी ने उसे भरोसा दिया था कि उसकी पढ़ाई नहीं रुकने पाएगी। वह खूब पढ़े, फीस माफ कराया जाएगा या फीस का इंतजाम कर दिया जाएगा। इसे लेकर उन्होंने अफसरों को निर्देशित भी किया था और पंखुड़ी की ख्वाहिश पर उसके साथ फोटो भी खिंचवाई थी। 

मुख्यमंत्री के जनता दर्शन में आए इस प्रकरण के संदर्भित होने के बाद प्रशासन और शिक्षा विभाग ने सरस्वती शिशु मंदिर पक्की बाग के प्रबंधन से संपर्क किया और पंखुड़ी त्रिपाठी की फीस माफ करवाई। साथ ही पंखुड़ी को बताया कि वह सोमवार से स्कूल जाए। पंखुड़ी आज स्कूल यूनिफॉर्म पहने स्कूल पहुंची और कक्षा सात वर्ग बी में उसकी पढ़ाई शुरू हो गई। 

पढ़ाई निर्बाध शुरू होने पर पंखुड़ी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा-थैंक्यू महाराज जी। उसने कहा कि हमारे मुख्यमंत्री जी बहुत अच्छे हैं। उनकी मदद से ही उसकी पढ़ाई शुरू हो पाई है। पंखुड़ी के पिता राजीव त्रिपाठी और माता मीनाक्षी ने भी मुख्यमंत्री को धन्यवाद देते हुए कहा कि उन्हें महाराज जी पर पूरा भरोसा है और उनकी सहृदयता और संवेदनापूर्ण कार्यशैली से ही बिटिया की पढ़ाई संभव हुई है। 

Vikas Gupta

Managing Editor

Related Posts

तीसरी लाइन निर्माण के तहत घाघरा ब्रिज पर गर्डर लांचिंग का कार्य हुआ पूर्ण

गोरखपुर। संरक्षित, सुरक्षित एवं यात्रियों के मांग के अनुरूप ट्रेनों का सुगम परिचालन हेतु भारतीय रेल पर इन्फ्रास्ट्रक्चर का विकास, विस्तार एवं सुदृढ़ीकरण का कार्य तीव्र गति से किया जा…

रेलकर्मियों की ट्रेकिंग टीम ने 14,200 फीट ऊँचें हम्पटा पास (दर्रा) पर सफलतापूर्वक की चढ़ाई

रेलवे के 12 विभिन्न विभागों के रेलकर्मी सम्मिलित थे, 10 दिवसीय अभियान 07 जुलाई को हुआ पूर्ण गोरखपुर। पूर्वोत्तर रेलवे के रेलकर्मियों की टेªकिंग टीम ने 14,200 फीट ऊँचें हिमाचल…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »