
गोरखपुर। रेलवे प्रशासन द्वारा उत्तर मध्य रेलवे के प्रयागराज मंडल के प्रयागराज जं.-बनारस खंड पर समपार संख्या 63सी एवं 42बी पर सीमित ऊँचाई के सब-वे निर्माण हेतु गर्डर लांचिंग के परिप्रेक्ष्य में ब्लाॅक दिये जाने के कारण गाड़ियों का निरस्तीकरण, नियंत्रण एवं मार्ग परिवर्तन किया जायेगा।
पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि बनारस एवं झूसी से 24, 25, 29 एवं 30 मई, 2025 को चलने वाली 65129/65130 बनारस-झूसी-बनारस मेमू गाड़ी निरस्त रहेगी। सीतामढ़ी से 24 मई, 2025 को चलने वाली 04097 सीतामढी़-आनन्द विहार टर्मिनस विशेष गाड़ी मार्ग में 40 मिनट नियंत्रित कर चलाई जायेगी।
नाहरलगुन से 24 मई, 2025 को चलने वाली 09526 नाहरलगुन-हापा विशेष गाड़ी मार्ग में 85 मिनट नियंत्रित कर चलाई जायेगी।
वाराणसी से 25 एवं 30 मई, 2025 को चलने वाली 22435 वाराणसी-नई दिल्ली एक्सप्रेस मार्ग में 30 मिनट नियंत्रित कर चलाई जायेगी। बनारस से 25 मई, 2025 को चलने वाली 20175 बनारस-आगरा छावनी एक्सप्रेस मार्ग में 25 मिनट नियंत्रित कर चलाई जायेगी। सीतामढ़ी से 25 मई, 2025 को चलने वाली 14005 सीतामढी़-आनन्द विहार टर्मिनस एक्सप्रेस मार्ग में 30 मिनट नियंत्रित कर चलाई जायेगी।
आनन्द विहार टर्मिनस से 30 मई, 2025 को चलने वाली 04098 आनन्द विहार टर्मिनस-सीतामढी़ विशेष गाड़ी उत्तर मध्य रेलवे पर 60 मिनट एवं वाराणसी मंडल पर 60 मिनट नियंत्रित कर चलाई जायेगी।
प्रयागराज रामबाग से 25 एवं 30 मई, 2025 को चलने वाली 12334 प्रयागराज रामबाग-हावड़ा एक्सप्रेस प्रयागराज रामबाग से 25 मिनट पुनर्निर्धारित कर चलाई जायेगी। प्रयागराज रामबाग से 25 एवं 30 मई, 2025 को चलने वाली 55132 प्रयागराज रामबाग-बलिया सवारी गाड़ी प्रयागराज रामबाग से 110 मिनट पुनर्निर्धारित कर चलाई जायेगी।