
कैंपियरगंज, गोरखपुर। दिनांक 15/06/2025 से 31/07/2025 तक नगर पंचायत चौमुखा (कैम्पियरगंज) द्वारा #ARAMBH 6.0 अभियान अंतर्गत #उन्मूलन_महाअभियान के अंतर्गत #एकल_उपयोग_प्लास्टिक के विरुद्ध विशेष जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है एवं प्रतिबंधित #प्लास्टिक का प्रयोग न करने हेतु आमजन को युद्ध स्तर पर जागरूक किया जा रहा है इस क्रम में गुुरुवार को नगर अध्यक्ष शिखा के नेतृत्व में नगर के मुख्य बाजार में वृहद रूप से अभियान चला कर दुकानों पर छापेमारी की गयी तथा प्लास्टिक थैलियों की जब्ती कर चलान भी काटा गया। अभियान में मुख्य रूप से कार्यालय कर्मचारी अभिनव त्रिपाठी, राकेश प्रजापति, विवेक वर्मा, दयाशंकर त्रिपाठी, अरविन्द पासवान व समस्त कर्मचारी गण मौजूद रहे।