गोरखपुर। विद्वत् जनकल्याण समिति द्वारा संचालित भारतीय विद्वत् महासंघ की एक आवश्यक बैठक बुधवार को संगठन प्रधान कार्यालय गोरखपुर मे सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता संस्थाध्यक्ष पं रविंद्र नाथ मिश्र ने किया तथा संचालन महामंत्री पं बृजेश पाण्डेय ज्योतिषाचार्य द्वारा किया गया।
बैठक के प्रारंभ मे संरक्षक संदस्य पं अश्वनी कुमार मिश्र ज्योतिर्विद के अनुसार अनेको विद्वान संस्था से जुड़ने के लिए सदस्यता ग्रहण कर रहें हैं। सैंकड़ो विद्वतजनों के जुड़ने के पश्चात् उपस्थित पदाधिकारियों व सदस्यों ने अपनी सहमति प्रदान करते हुए डा. राजेन्द शुक्ल, पं अजय तिवारी, पं गिरजेश मिश्र, पं राम मगन पाण्डेय, पं रामप्रताप मिश्र, पं वेद प्रकाश पाण्डेय को सदस्यता ग्रहण कराये।
कार्यवाही को आगे बढाते हुए संस्थाध्यक्ष पं रविन्द्र नाथ मिश्र व महामंत्री पं. बृजेश पाण्डेय ने प्रस्ताव रखा कि डा. राजेन्द्र शुक्ल को संस्था का विस्तार करतें हुए क्षेत्रीय अध्यक्ष बनाया जाए। जिस पर उपस्थित सभी पदाधिकारियों व विद्वतजनों ने अपनी सहमति प्रदान किया तथा डा. शुक्ल जी को माल्यार्पण कर बधाई दिए। बैठक के दौरान ही महामंत्री ज्योतिषाचार्य पंडित बृजेश पाण्डेय ने बताया की कैलेंडर स्वरुप पचांग निर्माण कार्य की समिक्षा भी कर दी गयी गई है।वासंतिक नवरात्रि के पूर्व संध्या पर पंचांग का लोकार्पण होना सुनिश्चित है।
कार्यक्रम में मुख्य रुप से पं रविंद्र नाथ मिश्र, पं अश्वनी कुमार मिश्र, पं बृजेश पाण्डेय , पं अश्वनी तिवारी, पं शेषमणि पाण्डेय, पं रमेश पाण्डेय, पं रामचंद्र शुक्ल, पं गंगेश्वर पाण्डेय, पं शशिकांत .तिवारी, पं ब्रह्मानंद मिश्र, पं वेद प्रकाश दूबे, पं अजय तिवारी, पं अनिकेश, पं राजकिशोर मिश्र, पं अशोक मिश्र, पं धनंजय मिश्र, पं लालजी उपाध्याय, पं अरुण चौबे, पं शिवम पाण्डेय पं अभिमन्यु, पं राजकुमार द्विवेदी, पं पप्पू मिश्र आदि लोग उपस्थित रहे।

