महिला स्नान घर का फीता कांटकर शुभारंभ

बड़हलगंज। नगर पंचायत प्रशासन ने सरयू नगर वार्ड स्थित दुर्गा मंदिर के बगल में महिलाओं के लिए स्नान घर का निर्माण कराया है, जिसका फीता कांटकर शुभारंभ किया गया। रविवार को भाजपा महिला मोर्चा की मंडल उपाध्यक्ष विजय लक्ष्मी जायसवाल व यज्ञाचार्य पुरुषोत्तम जायसवाल, चेयरमैन प्रतिनिधि महेश उमर ने स्थानीय सभासद सुदीप वर्मा के साथ स्वस्ति वाचन कर फीता कांटा।

चेयरमैन प्रतिनिधि महेश उमर ने बताया कि लंबे समय से इस वॉर्ड की महिलाओं का कहना था कि कर्म कांड के लिए महिलाओं को खुले में स्नान करना पड़ता था अतः दुर्गा मंदिर के बगल में महिला स्नान घर का निर्माण हो तथा मंदिर के बगल पीपल के पेड़ के चबूतरे को अच्छे से बनवाया जाय, उसी को ध्यान में रखते हुए अत्याधुनिक टाइल्स युक्त महिला स्नान घर का निर्माण कराया गया है। इस दौरान व्यापार मंडल अध्यक्ष श्रीकांत सोनी, शिक्षिका चंदा देवी, हरीश जायसवाल उर्फ मामा, पप्पू शर्मा, सुरेश उमर, संजय पटवा, अमरनाथ उमर, राकेश निगम, अमलेश कुमार, आनंद विश्वकर्मा, उमेश, विकास आदि मौजूद रहें।

Vikas Gupta

Managing Editor

Related Posts

गुप्त नवरात्रि आज से प्रारम्भ : ज्योतिषाचार्य पं. बृजेश पाण्डेय

गोरखपुर। भारतीय विद्वत महासंघ के महामंत्री ज्योतिषाचार्य पण्डित बृजेश पाण्डेय के अनुसार पुराणों मे  नवरात्रि चार वर्णित हैं! चैत्र शुक्लपक्ष, आषाढ़ शुक्लपक्ष, आश्विन शुक्लपक्ष तथा माघ शुक्लपक्ष। इसमे से दो…

जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक व महिला जन सुनवाई आज

गोरखपुर (सू0वि0)। जिला प्रोबेशन अधिकारी ने बताया है आज उ0प्र0 राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष चारू चौधरी सर्किट हाउस में जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक करेंगी तथा महिला उत्पीड़न…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »