राज्यपाल द्वारा वित्तीय समावेशन जागरूकता शिविर का किया गया शुभारम्भ
सोनभद्र। उत्तर प्रदेश की माननीय राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट परिसर में नव निर्मित सरदार बल्लभ भाई पटेल वाटिका का लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने वित्तीय समावेशन जागरूकता शिविर का शुभारम्भ फीता खोलकर की। राज्यपाल ने वित्तीय समावेशन जागरूकता शिविर में बैंकर्स व कोषागार, नाबार्ड, आरसेटी, इण्डियन बैंक, स्टेट बैंक, फार्मर प्रोड्यूसर आर्गेनाइजेशन द्वारा लगाये गये प्रदर्शनी का अवलोकन किया।
इस मौके पर राज्य मंत्री समाज कल्याण विभाग संजीव कुमार गौंड़, विधायक सदर भूपेश चौबे, विधायक घोरावल डॉ0 अनिल कुमार मौर्या, जिला पंचायत अध्यक्ष राधिका पटेल, अनुसूचित जनजाति आयोग के उपाध्यक्ष जीत सिंह खरवार, पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी, वरिष्ठ कोषाधिकारी इन्द्रभान सिंह, लीड बैंक मैनेजर सलन बागे सहित सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहें।

