महराजगंज। आगामी चैत नवरात्रि के अवसर पर थाना बृजमनगंज क्षेत्र स्थित लेहड़ा मंदिर में लगने वाले मेले को सकुशल व शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से उप जिलाधिकारी फरेंदा एवं क्षेत्राधिकारी फरेंदा के नेतृत्व में अधिकारियों, पुलिस बल और स्थानीय प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई।
बैठक में मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा, यातायात व्यवस्था, पार्किंग, भीड़ नियंत्रण, साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था सहित अन्य जरूरी व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। अधिकारियों ने निर्देश दिया कि मेले के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की जाएगी और संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी।
इसके साथ ही संबंधित विभागों को निर्देशित किया गया कि मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय रहते पूरी कर ली जाएं।
बैठक में थाना बृजमनगंज पुलिस, राजस्व विभाग के अधिकारी तथा अन्य संबंधित विभागों के कर्मचारी मौजूद रहे।

