गोरखपुर। रेलवे प्रशासन द्वारा होली पर्व के उपरान्त यात्रियों की सुगम यात्रा हेतु विभिन्न नगरों के लिये अनेक होली विशेष गाड़ियों का संचलन किया जा रहा है। इन विशेष गाड़ियों में माह मार्च, 2026 के लिये 06 मार्च, 2026 को सायं बर्थ/सीट की उपलब्धता निम्नवत है।
– लालकुआँ से चलने वाली 05045 लालकुआँ-राजकोट विशेष गाड़ी में 15 मार्च, 2026 को शयनयान श्रेणी में 290 बर्थ तथा 22 मार्च, 2026 को वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी में 07 एवं शयनयान श्रेणी में 386 बर्थ उपलब्ध हैं।
– मऊ से चलने वाली 05301 मऊ-अम्बाला कैंट विशेष गाड़ी में 12 मार्च, 2026 को वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी में 99, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी में 285 एवं वातानुकूलित तृतीय इकोनॉमी श्रेणी में 59 बर्थ तथा 19 मार्च, 2026 को वातानुकूलित प्रथम श्रेणी में 04, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी में 103, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी में 342, वातानुकूलित तृतीय इकोनॉमी श्रेणी में 129 एवं शयनयान श्रेणी में 120 बर्थ उपलब्ध हैं।
– बढ़नी से चलने वाली 05005 बढ़नी-अमृतसर विशेष गाड़ी में 11 मार्च, 2026 को शयनयान श्रेणी में 176 बर्थ तथा 18 मार्च, 2026 को शयनयान श्रेणी में 437 बर्थ उपलब्ध हैं।
– गोमती नगर से चलने वाली 05023 गोमती नगर-खातीपुरा विशेष गाड़ी में 10 मार्च, 2026 को वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी में 17, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी 53 एवं शयनयान श्रेणी में 316 बर्थ उपलब्ध हैं।
– लालकुआँ से चलने वाली 05060 लालकुआँ-कोलकाता विशेष गाड़ी में 12 मार्च, 2026 को वातानुकूलित प्रथम श्रेणी में 06, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी में 54 एवं वातानुकूलित तृतीय इकोनॉमी श्रेणी में 197 बर्थ उपलब्ध हैं।
– गोरखपुर से चलने वाली 04730 गोरखपुर-श्री गंगानगर विशेष गाड़ी में 13 मार्च,2026 को वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी में 26, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी में 45 एवं शयनयान श्रेणी में 242 बर्थ उपलब्ध हैं।
– गोरखपुर से चलने वाली 05634 गोरखपुर-नारंगी विशेष गाड़ी में 13 मार्च, 2026 को वातानुकूलित तृतीय श्रेणी में 57 बर्थ उपलब्ध हैं।
– मऊ से चलने वाली 09196 मऊ-वडोदरा विशेष गाड़ी में 08 मार्च, 2026 को वातानुकूलित प्रथम श्रेणी में 09 एवं वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी में 18 बर्थ तथा 15 मार्च, 2026 को वातानुकूलित प्रथम श्रेणी में 10, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी में 59 एवं वातानुकूलित तृतीय श्रेणी में 253 बर्थ उपलब्ध हैं।

