सेफ्टी टैंक को लेकर पट्टीदारों में हुआ विवाद, चली गोली

आजमगढ़। जिले के जहानागंज थाना क्षेत्र में शाहपुर गांव में रविवार की सुबह सेफ्टी टैंक बनाने को लेकर दो पट्टीदारों में मारपीट हो गई। इसके बाद आक्रोशित युवक ने लाइसेंसी असलहे से फायरिंग कर दिया जिसमें दो लोग घायल हो गए। घटना के बाद अफरातफरी मच गई। असलहे से फायरिंग करते युवक का वीडियो भी वायरल हुआ है। सूचना के बाद मौके पर पंहुची पुलिस ने दोनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया है और मामले की छानबीन में जुटी है। 

घायल से घटना की जानकारी लेती पुलिस। 

जहानगंज थानां क्षेत्र के शाहपुर गांव निवासी गुड्डू सिंह सेफ्टी टैंक बना रहे थे। उनके ही पट्टीदार अभिषेक सिंह और बृजमोहन सिंह ने इसका विरोध किया। जिसके बाद दोनों पक्षों में कहासुनी मारपीट में तब्दील हो गई। बताया जा रहा है कि इसी दौरान आक्रोशित गुड्डू सिंह का पुत्र घर से लाइसेंसी रिवाल्वर लेकर आया और फायर कर दिया। जिससे दो लोगों को गोली लग गई। आनन-फानन में घायल दोनों लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। घटना का वीडियो भी वायरल हो रहा है। 5 सेकेंड के इस वीडियो में लोग युवक को मना कर ही रहे है कि तभी उसने फायरिंग कर दिया। एसपी सिटी शैलेंद्र लाल ने बताया कि गोली कमर से नीचे लगी है। दोनों की हालत खतरे से बाहर है। आरोपी के गिरफ्तारी को लेकर चार टीमों का गठन कर दिया गया है। जल्द ही गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी। मामले में मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।

Vikas Gupta

Managing Editor

Related Posts

सीएम आज गोरखपुर को देंगे रु० 14.22 करोड़ की सौगात, दो प्रमुख जनकल्याणकारी परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण

अर्बन फैसिलिटेशन सेंटर : नगर निगम के जोन-3 के अंतर्गत आने वाले सभी वार्डों के निवासियों के लिए एक वन-स्टॉप सॉल्यूशन के रूप में कार्य करेगी। सीनियर सिटीजन डे केयर…

पूर्वोत्तर रेलवे सामाजिक, आर्थिक एवं सांस्कृतिक विकास में दे रही है महत्वपूर्ण योगदान

गोरखपुर। पूर्वोत्तर रेलवे द्वारा सेवित क्षेत्र पर्यटन एवं ऐतिहासिक विरासत की दृष्टि से बहुत ही समृद्ध हैं। पूर्वोत्तर रेलवे जो कि यात्री प्रधान रेलवे है; उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड तथा बिहार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »