
गोरखपुर। भारतीय अवाम एकता पार्टी का सातवां स्थापना दिवस तारामण्डल भगत चौराहा स्थित हनी होटल के सभागार में हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व वरिष्ठ पदाधिकारियों के उपस्थिति में भारत माता के चित्र पर पुष्पार्पण कर किया गया।
स्थापना दिवस समारोह की अध्यक्षता बतौर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष कौशल पाण्डेय ने कि तथा संचालन राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मिर्जा इशरार अहमद तथा आयोजन प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप पाण्डेय द्वारा किया गया।
इस दौरान पार्टी के राष्ट्रीय, प्रदेश, जिला व विभिन्न मोर्चा के पदाधिकारियों ने पार्टी व संगठन के उद्देश्यों व आगामी पार्टी हित में जिम्मेदारियों तथा चुनाव के लिए तैयारी पर अपनी अपनी विचार प्रकट किये।
इस दौरान अध्यक्षता संबोधन में राष्ट्रीय अध्यक्ष कौशल पाण्डेय ने पार्टी की स्थापना कि मूल प्रस्तावना व उद्देश्यों पर संक्षिप्त में प्रकाश डालते हुए समाज के सभी वर्गों कि एकजूटता व जनहित में लोगों के सहयोग कि बात कही।
इस अवसर पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व कार्यक्रम संचालक मिर्जा इशरार अहमद, राष्ट्रीय मुख्य महासचिव हिमांशु मिश्र, राष्ट्रीय महासचिव प्रह्लाद सिंह, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष एडवोकेट शम्भू शरण शुक्ल, युवा मोर्चा निवर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष कुलदीप पाण्डेय, प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप पाण्डेय, प्रदेश उपाध्यक्ष जय कुमार शर्मा, गोरखपुर जिला अध्यक्ष संतोष तिवारी, देवरिया जिलाध्यक्ष मंतोष तिवारी, नगर अध्यक्ष सुनील त्रिपाठी, अंकित जायसवाल, श्याम प्रकाश पाण्डेय, मारकण्डे मिश्रा, मुन्ना यादव, वीर प्रकाश मिश्रा, हीरामणि त्रिपाठी, सुनील पाण्डेय, अंकित पाण्डेय, अवधेश कुमार पाण्डेय आदि उपस्थित रहे। इस दौरान पार्टी के विचारधाराओं व उद्देश्यों से प्रभावित लोगों ने सदस्यता भी ग्रहण किये, जिसमे अहमद जावेद, डॉ. दीनबंधु, अनिरुद्ध पाण्डेय, सुशील कुमार सिंह, पंडित रामकृष्ण शरण मणि त्रिपाठी आदि उपस्थित रहे।