गोरखपुर। रेलवे प्रशासन द्वारा होली पर्व के उपरान्त यात्रियों की सुगम यात्रा हेतु विभिन्न नगरों के लिये अनेक होली विशेष गाड़ियों का संचलन किया जा रहा है। इन विशेष गाड़ियों में माह मार्च, 2026 के लिये 11 मार्च, 2026 को सायं बर्थ/सीट की उपलब्धता निम्नवत है।
– लालकुआँ से चलने वाली 05045 लालकुआँ-राजकोट विशेष गाड़ी में 22 मार्च, 2026 को शयनयान श्रेणी में 255 बर्थ उपलब्ध हैं।
– मऊ से चलने वाली 05301 मऊ-अम्बाला कैंट विशेष गाड़ी में 12 मार्च, 2026 को वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी में 67 एवं 19 मार्च, 2026 को वातानुकूलित प्रथम श्रेणी में 04, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी में 103, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी में 327 एवं वातानुकूलित तृतीय इकोनॉमी श्रेणी में 117 बर्थ उपलब्ध हैं।
– बढ़नी से चलने वाली 05005 बढ़नी-अमृतसर विशेष गाड़ी में 18 मार्च, 2026 को शयनयान श्रेणी में 214 बर्थ एवं 25 मार्च, 2026 को शयनयान श्रेणी में 431 बर्थ उपलब्ध हैं।
– गोमतीनगर से चलने वाली 05023 गोमतीनगर-खातीपुरा विशेष गाड़ी में 17 मार्च, 2026 को वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी में 28 एवं वातानुकूलित तृतीय श्रेणी में 57 बर्थ एवं शयनयान श्रेणी के 461 बर्थ उपलब्ध हैं।
– लालकुआँ से चलने वाली 05060 लालकुआँ-कोलकाता विशेष गाड़ी में 12 मार्च, 2026 को वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी में 32 बर्थ उपलब्ध हैं।
– मऊ से चलने वाली 09196 मऊ-वड़ोदरा विशेष गाड़ी में 15 मार्च, 2026 को वातानुकूलित प्रथम श्रेणी में 06, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी में 35 एवं वातानुकूलित तृतीय श्रेणी में 55 बर्थ तथा 22 मार्च, 2026 को वातानुकूलित प्रथम श्रेणी में 13, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी में 41 एवं वातानुकूलित तृतीय श्रेणी में 243 बर्थ उपलब्ध हैं।

