गोरखपुर। रेलवे सुरक्षा बल, पूर्वाेत्तर रेलवे द्वारा, रेल सम्पत्ति की सुरक्षा, अवैध सामानों की धर-पकड़, यात्रियों को सुरक्षा प्रदान करने के साथ ही बचपन बचाओ अभियान के तहत मानव तस्करी की रोकथाम का निरंतर प्रयास किया जाता है।
इसी क्रम में
– 25 फरवरी, 2026 को रेलवे सुरक्षा बल एवं राजकीय रेलवे पुलिस छपरा द्वारा निगरानी के दौरान देवरिया रेलवे स्टेशन पर दो शातिर चोर को यात्रियों से चोरी किये हुए 02 मोबाइल के साथ गिरफ्तार किया गया।
– 25 फरवरी, 2026 को रेलवे सुरक्षा बल एवं अपराध आसूचना शाखा छपरा द्वारा छपरा स्टेशन यार्ड से रेल सम्पत्ति की चोरी कर ले जाते हुए 03 शातिर चोर को रेल सम्पत्ति के साथ गिरफ्तार किया गया।
– 25 फरवरी, 2026 को रेलवे सुरक्षा बल हल्द्वानी को प्लेटफार्म संख्या-01 पर 13 वर्ष का एक लड़का लावारिस हालत में मिला। पूछताछ के उपरान्त लड़के को चाइल्ड लाइन हल्द्वानी को सुपुर्द किया गया।
– 24 फरवरी, 2026 को रेलवे सुरक्षा बल गोरखपुर को गाड़ी संख्या 02569 में 19 वर्ष की एक लड़की लावारिस हालत में मिली। पूछताछ के उपरान्त लड़की को चाइल्ड लाइन गोरखपुर को सुपुर्द किया गया।
– 25 फरवरी, 2026 को रेलवे सुरक्षा बल छपरा को गाड़ी संख्या-14006 एवं 11061 में यात्री का छूटा दो बैग मिला, जिसे छपरा पोस्ट पर रखा गया। यात्रियों के पोस्ट पर उपस्थित होने पर बैग को उन्हें सुपुर्द किया गया।
– 25 फरवरी, 2026 को गाड़ी संख्या-26503 के स्कोर्ट पार्टी को गाड़ी में यात्री का छूटा एक बैग मिला, जिसे सीतापुर पोस्ट पर रखा गया। यात्री के पोस्ट पर उपस्थित होने पर बैग को उसे सुपुर्द किया गया।
– 25 फरवरी, 2026 को रेलवे सुरक्षा बल लखनऊ को गाड़ी संख्या-11109 में यात्री का छूटा एक बैग मिला, जिसे लखनऊ पोस्ट पर रखा गया। यात्री के पोस्ट पर उपस्थित होने पर बैग को उसे सुपुर्द किया गया।
– 25 फरवरी, 2026 को रेलवे सुरक्षा बल गोरखपुर को गाड़ी संख्या-12556 में यात्री का छूटा एक बैग मिला, जिसे गोरखपुर पोस्ट पर रखा गया। यात्री के पोस्ट पर उपस्थित होने पर बैग को उसे सुपुर्द किया गया।
– 25 फरवरी, 2026 को रेलवे सुरक्षा बल स्कोर्ट पार्टी को गाड़ी संख्या-15082 में यात्री का छूटा एक पर्स मिला, जिसे बलरामपुर पोस्ट पर रखा गया। यात्री के पोस्ट पर उपस्थित होने पर पर्स को उसे सुपुर्द किया गया।

