गोरखपुर। रेलवे प्रशासन द्वारा होली पर्व पर यात्रियों की मांग पर 04055/04056 बलिया-आनन्द विहार टर्मिनल-बलिया होली विशेष गाड़ी का संचलन बलिया सेे 05 से 26 मार्च, 2026 तक प्रत्येक बृहस्पतिवार को तथा आनन्द विहार टर्मिनल से 04 से 25 मार्च, 2026 तक प्रत्येक बुधवार को 04 फेरों के लिये विस्तारित किया गया है।
यह गाड़ी पूर्व निर्धारित ठहराव, समय एवं रेक संरचना के अनुसार चलाई जायेगी।

