महराजगंज। महिलाओं से सम्बन्धित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का अधिकतम लाभ दिलाये जाने तथा महिला उत्पीड़न की रोकथाम व महिलाओं के त्वरित न्याय दिलाने हेतु आवेदक/आवेदिकाओं के सुगमता की दृष्टि से विकास भवन सभागार, महराजगंज में दिनांक 11 मार्च, 2026 दिन बुधवार को पूर्वान्ह 11:00 बजे महिला जनसुनवायी/समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया है, जिसमें महिला आयोग की मा० उपाध्यक्ष, श्रीमती चारू चौधरी प्रतिभाग करेंगी। यह जानकारी जिला प्रोबेशन अधिकारी ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी।
आगे उन्होंने कहा, जनपद की महिलाओं को उत्पीड़न, किसी अन्य सम्बन्धित समस्याओं, कल्याणकारी योजनाओं (निराश्रित महिलाओं को पेंशन, वृद्धावस्था पेंशन, आयुष्मान कार्ड बनवाये जाने, कन्या सुमंगला योजना, मख्यमंत्री बाल सेवा योजना-सामान्य से आच्छादित बालिकाओं को लाभ दिलाये जाने) आदि से संबन्धित पीड़ित/वंचित महिलाओं को सूचित किया जाता है कि दिनांक 11.03.2026 दिन बुधवार समय पूर्वान्ह 11.00 बजे मा० उपाध्यक्ष के समक्ष उपस्थित होकर अपना प्रार्थना पत्र प्रस्तुत करें।

