गोरखपुर। रेलवे प्रशासन द्वारा होली त्यौहार के उपरान्त यात्रियों की हो रही अतिरिक्त भीड़ को देखते हुये 07337/07338 श्री सिद्वारूढ़ा स्वामीजी हुब्बल्ली जं0-गाजीपुर सिटी- श्री सिद्वारूढ़ा स्वामीजी हुब्बल्ली जं0 विशेष गाड़ी का संचलन श्री सिद्वारूढ़ा स्वामीजी हुब्बल्ली जं0 से 09 से 30 मार्च,2026 तक प्रत्येक सोमवार को तथा गाजीपुर सिटी से 12 मार्च से 02 अप्रैल,2026 तक प्रत्येक वृहस्पतिवार को 04 फेरों के लिये निम्नवत किया जायेगा।
07337 श्री सिद्वारूढ़ा स्वामीजी हुब्बल्ली जं0-गाजीपुर सिटी विशेष गाड़ी 09 से 30 मार्च,2026 तक प्रत्येक सोमवार को श्री सिद्वारूढ़ा स्वामीजी हुब्बल्ली जं0 से 18.15 बजे प्रस्थान कर गदग बाईपास से 19.05 बजे, बादामी से 20.25 बजे, बागलकोट से 21.00 बजे, अलमट्टी से 21.42 बजे, बसवाना बागेवाड़ी रोड से 22.02 बजे, विजयपुरा से 23.50 बजे, दूसरे दिन इंडी रोड से 00.25 बजे, सोलापुर से 02.55 बजे, कुर्दुवाडी से 03.50 बजे, दौंड से 05.35 बजे, अहिल्यानगर से 06.40 बजे, बेलापुर से 07.52 बजे, कोपरगांव से 11.30 बजे, मनमाड से 12.40 बजे, भुसावल से 15.25 बजे, इटारसी से 20.00 बजे, रानी कमलापति से 21.20 बजे, तीसरे दिन बीना से 00.25 बजे, वीरांगना लक्ष्मीबाई जं0 झांसी से 03.15 बजे, उरई से 04.35 बजे, पोखरायां से 05.15 बजे, कानपुर सेण्ट्रल से 08.25 बजे, प्रयागराज जं0 से 11.05 बजे, वाराणसी से 14.30 बजे, वाराणसी सिटी से 14.47 बजे तथा औड़िहार से 15.22 बजे छूटकर गाजीपुर सिटी 16.15 बजे पहुंचेगी।
वापसी यात्रा में 07338 गाजीपुर सिटी-श्री सिद्वारूढ़ा स्वामीजी हुब्बल्ली जं0 विशेष गाड़ी 12 मार्च से 02 अप्रैल,2026 तक प्रत्येक वृहस्पतिवार को गाजीपुर सिटी से 05.45 बजे प्रस्थान कर औड़िहार से 06.30 बजे, वाराणसी सिटी से 07.25 बजे, वाराणसी से 07.50 बजे, प्रयागराज जं0 से 11.05 बजे, कानपुर सेण्ट्रल से 14.20 बजे, पोखरायां से 15.27 बजे, उरई से 16.12 बजे, वीरांगना लक्ष्मीबाई जं0 झांसी से 18.35 बजे, बीना से 21.25 बजे, रानी कमलापति से 23.30 बजे, दूसरे दिन इटारसी से 01.30 बजे, भुसावल से 05.10 बजे, मनमाड़ से 07.50 बजे, कोपरगांव से 09.15 बजे, बेलापुर से 10.04 बजे, अहिल्यानगर से 11.07 बजे, दौंड से 12.45 बजे, कुर्दुवाड़ी से 13.50 बजे, सोलापुर से 15.20 बजे, इंडी रोड से 16.25 बजे, विजयपुरा से 17.35 बजे, सवाना बेगवाड़ी रोड से 18.25 बजे, अलमट्टी से 18.45 बजे, बागलकोट से 20.05 बजे, बादामी से 20.40 बजे तथा गदग बाईपास से 22.00 बजे छूटकर श्री सिद्वारूढ़ा स्वामीजी हुब्बल्ली जं0 23.55 बजे पहुंचेगी।
इस गाड़ी में वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी के 02, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 05, शयनयान श्रेणी के 10, साधारण द्वितीय श्रेणी के 03 तथा एस.एल.आर./डी. के 02 कोचों सहित कुल 22 कोच लगाये जायेंगे।

