सिद्धार्थनगर। समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनान्तर्गत शासन द्वारा जनपद हेतु 566 जोड़ो का सामूहिक विवाह कार्यक्रम कराये जाने हेतु लक्ष्य निर्धारित किया गया था। जिरो गाह फरवरी, 2026 में बढाकर 950 कर दिया गया है। जिसके सापेक्ष अब तक 793 जोड़ों का सामूहिक विवाह जिलाधिकारी महोदय एवं मुख्य विकास अधिकारी महोदय के निर्देशन तथा गा० जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति में सम्पन्न करा लिया गया है। अवशेष 157 जोड़ो का विवाह कार्यक्रम 14 मार्च, 2026 को कराया जाना है।
उक्त सामूहिक विवाह कार्यक्रम में 28 फरवरी, 2026 तक ऑनलाइन किये गये आवेदन पत्रों को सम्मिलित किया है। इस अवधि तक पात्र पाये जाने वाले जोड़ो को अवगत कराना है कि दिनांक 14.03.2026 दिन शनिवार को बी०एस०ए० ग्राउण्ड, जिला जेल के समाने, नौगढ़, सिद्धार्थनगर में उपस्थित होकर सामूहिक विवाह कार्यक्रम में सम्मिलित होने का कष्ट करें। अधिक जानकारी हेतु जिला समाज कल्याण अधिकारी, सिद्धार्थनगर के मोबाइल नम्बर- 9415168321 व पटल सहायक के मोबाइल नम्बर- 9918904022 पर भी सम्पर्क कर सकते है।
उक्त जानकारी जिला समाज कल्याण अधिकारी एम०पी० सिंह ने दी।

