
गोरखपुर। रेलवे प्रशासन द्वारा निम्नलिखित गाड़ियों के टर्मिनल में परिवर्तन किया गया है। परिवर्तन के फलस्वरूप इन गाड़ियों के निम्न स्टेशनों पर आगमन/छूटने का समय निम्नवत रहेगा।
आगमन/छूटने का समय-
– न्यू जलपाईगुड़ी से 19 अगस्त, 2025 से चलने वाली 12523 न्यू जलपाईगुड़ी-नई दिल्ली एक्सप्रेस नई दिल्ली के स्थान पर आनन्द विहार टर्मिनस स्टेशन पर अपनी यात्रा समाप्त करेगी। यह गाड़ी आनन्द विहार टर्मिनस 11.55 बजे पहुंचेगी।
– नई दिल्ली से 20 अगस्त, 2025 से चलने वाली 12524 नई दिल्ली-न्यू जलपाईगुड़ी एक्सप्रेस नई दिल्ली के स्थान पर आनन्द विहार टर्मिनस से चलाई जायेगी। यह गाड़ी आनन्द विहार टर्मिनस से 15.20 बजे प्रस्थान करेगी।
– अमृतसर से 17 अगस्त,2025 से चलने वाली 12204 अमृतसर-सहरसा एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग आदर्शनगर दिल्ली-नई दिल्ली-तिलक ब्रिज-साहिबाबाद के स्थान पर परिवर्तित मार्ग आदर्शनगर दिल्ली-दिल्ली शाहदरा-साहिबाबाद के रास्ते चलाई जायेगी। फलस्वरूप यह गाड़ी दिल्ली स्टेशन पर 10.50 बजे पहुंचकर 11.05 बजे छूटेगी तथा यह गाड़ी नई दिल्ली स्टेशन पर नही रूकेगी।
– सहरसा से 18 अगस्त,2025 से चलने वाली 12203 सहरसा-अमृतसर एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग साहिबाबाद-तिलक ब्रिज-नई दिल्ली-आदर्शनगर-दिल्ली के स्थान पर परिवर्तित मार्ग साहिबाबाद-दिल्ली सहादरा-दिल्ली-आदर्शनगर दिल्ली के रास्ते चलाई जायेगी। फलस्वरूप यह गाड़ी दिल्ली स्टेशन पर 13.55 बजे पहुंचकर 14.10 बजे छूटेगी तथा यह गाड़ी नई दिल्ली स्टेशन पर नही रूकेगी।
उक्त जानकारी पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने दी।