सिद्धार्थनगर। आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन व जिलाधिकारी सिद्धार्थनगर के आदेश के क्रम में आगामी होली पर्व के दृष्टिगत मिलावटी खाद्य एवं पेय पदार्थ के विक्रय पर प्रभावी रोकथाम हेतु सहायक आयुक्त (खाद्य)-द्वितीय के निर्देशन में पुलिस बल के साथ विशेष छापामार अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा धानी रोड, मंगल बाजार, बांसी से 01 खोया एवं 01 मिल्क केक का नमूना संग्रहित किया गया तथा 80 kg खोया एवं 265 kg दूषित मिठाई अस्वच्छकर परिस्थिति में भंडारित पाये जाने पर विनष्ट कराया गया।
जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरांत खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अंतर्गत अग्रिम विधिक कार्यवाही की जाएगी तथा खाद्य कारोबारकर्ताओं को खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन करने व मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री न करने हेतु जागरूक किया गया।
टीम में सहायक आयुक्त (खाद्य)-द्वितीय आर एल यादव, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी, नरेंद्र प्रताप सिंह, खाद्य सुरक्षा अधिकारी हीरा लाल, नीरज कुमार चौधरी एवं रंजन कुमार श्रीवास्तव सम्मिलित रहे।

