
गोरखपुर (सू०वि०)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रेलकर्मी अजय कुमार सिंह के आवास पर जाकर उनका कुशलक्षेम जाना और उनके शीघ्र पूर्ण स्वास्थ्य लाभ की कामना की। अजय कुमार सिंह रेल सेवा में आने से पहले भाजयुमो के पदाधिकारी थे। गोरक्षपीठ के प्रति अगाध श्रद्धा रखने वाले अजय सिंह कैंसर से पीड़ित थे और इलाज के बाद स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं।मुख्यमंत्री जी ने गंगा नगर कॉलोनी स्थित उनके आवास पर जाकर उनका हालचाल जाना। उनसे और उनके परिजनों से संवाद किया। अजय सिंह ने इलाज के दौरान आत्मीय संबल देने के लिए मुख्यमंत्री के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की।
इस दौरान मुख्यमंत्री जी के साथ प्रदेश के जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं एमएलसी डॉ. धर्मेंद्र सिंह, विधायक विपिन सिंह आदि भी मौजूद रहे।