गोरखपुर (गो०मे०)। रेलवे प्रशासन द्वारा होली पर्व पर यात्रियों की सुगम यात्रा हेतु विभिन्न नगरों के लिये अनेक होली विशेष गाड़ियों का संचलन किया जा रहा है। इन विशेष गाड़ियों में माह फरवरी एवं मार्च, 2026 के लिये 26 फरवरी, 2026 को सायं बर्थ/सीट की उपलब्धता निम्नवत है।
– लालकुआँ से चलने वाली 05045 लालकुआँ-राजकोट विशेष गाड़ी में 01 मार्च, 2026 को वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी में 02, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी में 370 एवं शयनयान श्रेणी में 370 बर्थ; 08 मार्च, 2026 को शयनयान श्रेणी में 295 बर्थ तथा 15 मार्च, 2026 को वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी में 14, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी में 14 एवं शयनयान श्रेणी में 464 बर्थ उपलब्ध है।
– मऊ से चलने वाली 05301 मऊ-अम्बाला कैंट विशेष गाड़ी में 05 मार्च, 2026 को वातानुकूलित प्रथम श्रेणी में 02, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी में 78, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी में 249 एवं वातानुकूलित तृतीय इकोनॉमी श्रेणी में 61 बर्थ; 12 मार्च, 2026 को वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी में 103, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी में 329 एवं वातानुकूलित तृतीय इकोनॉमी श्रेणी में 104 बर्थ तथा 19 मार्च, 2026 को वातानुकूलित प्रथम श्रेणी में 04, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी में 104, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी में 354, वातानुकूलित तृतीय इकोनॉमी श्रेणी में 129 एवं शयनयान श्रेणी में 207 बर्थ उपलब्ध है।
– बढ़नी से चलने वाली 05005 बढ़नी-अमृतसर विशेष गाड़ी में 04 मार्च, 2026 को शयनयान श्रेणी में 566 बर्थ; 11 मार्च, 2026 को शयनयान श्रेणी में 523 बर्थ तथा 18 मार्च, 2026 को शयनयान श्रेणी में 578 बर्थ उपलब्ध है।
– गोमती नगर से चलने वाली 05023 गोमती नगर-खातीपुरा विशेष गाड़ी में 03 मार्च, 2026 को वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी में 31, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी में 84 एवं शयनयान श्रेणी में 579 बर्थ तथा 10 मार्च, 2026 को वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी में 29, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी 75 एवं शयनयान श्रेणी में 496 बर्थ उपलब्ध है।
– मऊ से चलने वाली 05017 मऊ-वलसाड विशेष गाड़ी में 28 फरवरी, 2026 को शयनयान श्रेणी में 59 बर्थ तथा 07 मार्च, 2026 को वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी में 19, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी 26 एवं शयनयान श्रेणी में 183 बर्थ उपलब्ध है।
– लालकुआँ से चलने वाली 05060 लालकुआँ-कोलकाता विशेष गाड़ी में 05 मार्च, 2026 को वातानुकूलित प्रथम श्रेणी में 04, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी में 59, वातानुकूलित तृतीय इकोनॉमी श्रेणी में 245 एवं शयनयान श्रेणी में 271 बर्थ उपलब्ध है।
– छपरा से चलने वाली 08864 छपरा-गोंदिया विशेष गाड़ी में 03 मार्च, 2026 को वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी में 27, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी में 27 एवं शयनयान श्रेणी में 368 बर्थ उपलब्ध है।
– छपरा से चलने वाली 08866 छपरा-गोंदिया विशेष गाड़ी में 04 मार्च, 2026 को वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी में 29, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी में 71 एवं शयनयान श्रेणी में 549 बर्थ उपलब्ध है।
– मऊ से चलने वाली 09196 मऊ-वडोदरा विशेष गाड़ी में 01 मार्च, 2026 को वातानुकूलित प्रथम श्रेणी में 14, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी में 67, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी में 292 एवं शयनयान श्रेणी में 108 बर्थ उपलब्ध है।

गोरखपुर से चलने वाली होली विशेष गाड़ी में सीट की उपलब्धता
– गोरखपुर से चलने वाली 03132 गोरखपुर-सियालदह विशेष गाड़ी में 27 फरवरी, 2026 को वातानुकूलित तृतीय श्रेणी में 12 बर्थ; 03 मार्च, 2026 को वातानुकूलित तृतीय श्रेणी में 191 एवं शयनयान श्रेणी में 456 बर्थ तथा 06 मार्च, 2026 को वातानुकूलित तृतीय श्रेणी में 72 एवं शयनयान श्रेणी में 24 बर्थ उपलब्ध है।
– गोरखपुर से चलने वाली 03526 गोरखपुर-आसनसोल विशेष गाड़ी में 01 मार्च, 2026 को वातानुकूलित तृतीय श्रेणी में 177 एवं शयनयान श्रेणी में 450 बर्थ तथा 03 मार्च, 2026 को वातानुकूलित तृतीय श्रेणी में 191 बर्थ एवं शयनयान श्रेणी में 518 बर्थ उपलब्ध है।
– गोरखपुर से चलने वाली 03528 गोरखपुर-आसनसोल विशेष गाड़ी में 02 मार्च, 2026 को वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी में 33, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी में 190 एवं शयनयान श्रेणी में 579 बर्थ उपलब्ध है।
– गोरखपुर से चलने वाली 04021 गोरखपुर-नई दिल्ली विशेष गाड़ी में 28 फरवरी, 2026 को वातानुकूलित प्रथम श्रेणी में 11, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी में 57 एवं वातानुकूलित तृतीय श्रेणी में 253 बर्थ तथा 07 मार्च, 2026 को वातानुकूलित तृतीय श्रेणी में 122 बर्थ उपलब्ध है।
– गोरखपुर से चलने वाली 04513 गोरखपुर-चंडीगढ़ विशेष गाड़ी में 27 फरवरी, 2026 को वातानुकूलित प्रथम श्रेणी में 05, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी में 90, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी में 145 एवं वातानुकूलित तृतीय इकोनॉमी श्रेणी में 71 बर्थ उपलब्ध है।
– गोरखपुर से चलने वाली 05634 गोरखपुर-नारंगी विशेष गाड़ी में 06 मार्च, 2026 को वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी में 17 एवं वातानुकूलित तृतीय श्रेणी में 159 बर्थ उपलब्ध है।
– गोरखपुर से चलने वाली 04730 गोरखपुर-श्री गंगानगर विशेष गाड़ी में 27 फरवरी, 2026 को वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी में 26, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी में 41 एवं शयनयान श्रेणी में 01 बर्थ उपलब्ध है।
– गोरखपुर से चलने वाली 01080 गोरखपुर-छत्रपति शिवाजी महराज टर्मिनस विशेष गाड़ी में 02 मार्च, 2026 को वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी में 04 एवं वातानुकूलित तृतीय श्रेणी में 150 बर्थ उपलब्ध है।
– गोरखपुर से चलने वाली 01416 गोरखपुर-पुणे विशेष गाड़ी में 01 मार्च, 2026 को वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी में 03 एवं वातानुकूलित तृतीय श्रेणी में 174 बर्थ तथा 02 मार्च, 2026 को वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी में 16, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी में 214 एवं शयनयान श्रेणी में 133 बर्थ उपलब्ध है।

