मिलावटी खाद्य एवं पेय पदार्थ के विक्रय पर प्रभावी रोकथाम हेतु विशेष छापामार अभियान
सिद्धार्थनगर। आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन एवं जिलाधिकारी सिद्धार्थनगर के आदेश के क्रम में आगामी होली पर्व के दृष्टिगत मिलावटी खाद्य एवं पेय पदार्थ के विक्रय पर प्रभावी रोकथाम हेतु सहायक आयुक्त (खाद्य)-द्वितीय के निर्देशन में पुलिस बल के साथ विशेष छापामार अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा इटवा बाजार, इटवा से 01 खोया, 01 पपड़ी एवं 01 नमकीन का नमूना संग्रहित किया गया तथा 700 kg पपड़ी एवं 174 kg नमकीन सीज कर विक्रय से प्रतिबंधित किया गया तथा 15 kg खोया अस्वच्छकर परिस्थिति में भंडारित पाये जाने पर विनष्ट कराया गया।
जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरांत खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अंतर्गत अग्रिम विधिक कार्यवाही की जाएगी तथा फूड सेफ़्टी ऑन व्हील के द्वारा जिग्निहवा बाजार, बांसी में 12 खाद्य पदार्थों की मौके पर जांच की गई। साथ ही खाद्य कारोबारकर्ताओं को खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन करने व मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री न करने हेतु जागरूक किया गया।
टीम में सहायक आयुक्त (खाद्य)-द्वितीय, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी, खाद्य सुरक्षा अधिकारी हीरा लाल, नीरज कुमार चौधरी एवं रंजन कुमार श्रीवास्तव सम्मिलित रहे।

