सिद्धार्थनगर। गुरुवार को चकबंदी आयुक्त, उत्तर प्रदेश, लखनऊ डॉक्टर हृषिकेश भास्कर यशोद के कुशल नेतृत्व एवं जिलाधिकारी/जिला उप संचालक चकबंदी के मार्गदर्शन में एवं उप संचालक चकबंदी/अपर जिलाधिकारी के दिशा निर्देश में तहसील नौगढ के ग्राम धौरीकुईया में चकबन्दी अधिकारी राजेन्द्र प्रसाद यादव की अध्यक्षता में ग्राम के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारियों तथा ग्राम प्रधान एवं ग्रामवासियों की उपस्थिति में तथा तहसील बांसी के ग्राम पैडीखुर्द में नीरज कुमार सिंह चकबन्दी अधिकारी की अध्यक्षता में ग्राम के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारियों तथा ग्राम प्रधान एवं ग्रामवासियों की उपस्थिति में तथा तहसील इटवा के ग्राम चोरथरी में चकबन्दी अधिकारी प्रदीप कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में ग्राम के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारियों तथा ग्राम प्रधान एवं ग्रामवासियों की उपस्थिति में ग्राम चौपाल का आयोजन कुशलता एवं सफलतापूर्वक किया गया है।
ग्राम धौरीकुईया में चकबन्दी अधिकारी की कुशल नेतत्व में जोत चकबन्दी आकार पत्र-5 का वितरण किया गया एवं मौके पर ग्रामवासियों द्वारा उत्पन्न समस्याओं का निस्तारण किये जाने का आश्वसन दिया गया एवं इसके साथ ग्रामवासियों द्वारा ग्राम चकबन्दी प्रक्रिया के बावत वरासत की कार्यवाही पूर्ण किये जाने की मांग की गयी, जिसके निस्तारण हेतु तत्काल सहायक चकबन्दी अधिकारी नौगढ को निर्देशित किया गया है।
ग्राम पैडी खुर्द में चकबन्दी अधिकारी की अध्यक्षता में जोत चकबन्दी आकार पत्र-45 के वितरण के पश्चात ग्रामावासियों द्वारा प्रस्तुत किये गये वादो का निस्तारण चकबन्दी अधिकारी द्वारा किया गया एवं काश्तकारों के द्वारा चकबन्दी प्रक्रिया के बावत पूछे विभिन्न प्रश्नों का निस्तारण त्वरित रूप से किया गया।
ग्राम चोरथऱी में चकबन्दी अधिकारी इटवा के द्वारा चकबन्दी के बावत समस्त बिन्दुओं के बारे सूचना दी गयी एवं वरसात से सम्बन्धित दो वादो का त्वरीत निस्तारण किया गया है। ग्रामावासियों को उनकी मांग के अनुरूप वादों का निस्तारण किये जाने का आश्वासन दिया गया है।
तीनों ग्राम के ग्रामवासी ग्राम की चकबन्दी प्रक्रिया से पूर्ण रूप से संतुष्ट एवं उनके द्वारा चकबन्दी विभाग के द्वारा समय-समय पर चलाये जा रहे मुहिमों के लिए अपना आभार व्यक्त किया गया।

