गोरखपुर। रोटरी क्लब गोरखपुर में आगामी जुलाई 2026 से आरम्भ नवीन सत्र के लिए मुझे जॉइंट सेक्रेटरी (संयुक्त सचिव) तथा जुलाई 2027 से आरम्भ होने वाले सत्र के लिए जनरल सेक्रेटरी (सचिव) नियुक्त किया है। ये निर्णय रोटरी क्लब के नामिनेशन कमेटी में कलब के सभी पूर्व अध्यक्षों द्वारा सर्व सम्मति से लिया गया है जिसकी घोषणा क्लब के संरक्षक, पूर्व अध्यक्ष और नामीनेशन कमेटी के चेयरमेन शिवशरण दास जी द्वारा क्लब की बैठक में की गई। उक्त जानकारी समाजसेवी अखिलेश ओझा ने दी।
आपको बता दें, अखिलेश कुमार ओझा विगत कई वर्षों से रोटरी क्लब से जुड़ कर सामाजिक सेवाओं में अपना योगदान देते रहे हैं। अनेक सामाजिक संस्थाओं से जुड़े अखिलेश ओझा सिविल डिफेंस गोरखपुर के सिविल लाइंस प्रखंड के डिविजनल वार्डन के पद पर भी अपनी सेवाएँ दे रहे हैं। नागरिक सुरक्षा कोर में उनकी सेवाओं के लिए उन्हें सराहनीय सेवा कार्यों हेतु राष्ट्रपति मेडल प्रदान किया जा चुका है। युवा चेतना क्लब और सामाजिक सदभाव जैसे अनेक संगठनों से जुड़े।
अखिलेश कुमार ओझा के रोटरी क्लब के सचिव पद पर नियुक्त होने पर डा० शिव शरण दास, डॉ आर पी शुक्ल, पूर्व अध्यक्ष लोकप्रिय आकाशवाणी उद्घोषक सर्वेश दूबे, सतीश राय, संजीव अग्रवाल, एमपी कंडोंई पूर्व डीजी अनूप अग्रवाल एवं सत्र 2028 के निर्वाचित डिस्ट्रिक्ट गवर्नर मंकेश्वर नाथ पांडेय ने शुभकामना देते हुए प्रसन्नता व्यक्त किया।

