गोरखपुर। रेलवे प्रशासन द्वारा पूर्व मध्य रेलवे के पं० दीन दयाल उपाध्याय मंडल के गया जं. स्टेशन के पुनर्विकास कार्य के परिप्रेक्ष्य में ब्लॉक दिये जाने के कारण गाड़ियों का मार्ग परिवर्तन निम्नवत किया गया है।
मार्ग परिवर्तन
– 15137 राजगीर-बनारस एक्सप्रेस 21 मार्च, 2026 तक निर्धारित मार्ग पटना-गया-सोन नगर के स्थान पर परिवर्तित मार्ग पटना-आरा-सासाराम-पं० दीन दयाल उपाध्याय जं.-वाराणसी जं. के रास्ते चलाई जायेगी।
– 15138 बनारस-राजगीर एक्सप्रेस 21 मार्च, 2026 तक निर्धारित मार्ग सोन नगर-गया-पटना के स्थान पर परिवर्तित मार्ग वाराणसी जं.-पं० दीन दयाल उपाध्याय जं.-सासाराम-आरा-पटना के रास्ते चलाई जायेगी।

