सिद्धार्थनगर। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ, के निर्देशानुसार शुक्रवार को जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार दिनांक 14.03.2026 को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत की भव्य सफलता सुनिश्चित किये जाने हेतु प्रशासनिक अधिकारीगण एवं बैंक के अधिकारीगण के साथ प्री-ट्रायल बैठक का आयोजन समय 4ः30 बजे से किया गया।
उक्त बैठक में बीरेन्द्र कुमार अपर जनपद न्यायाधीश (पाक्सो एक्ट)/नोडल अधिकारी राष्ट्रीय लोक अदालत, अरूण कुमार-चतुर्थ सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, मुकेश कुमार रावत भारतीय स्टेट बैंक, गौरीदत्त तिवारी श्रम विभाग, संजय कुमार पाण्डेय आबकारी निरीक्षक, चन्द्रजीत यादव एसी./ए.आर अमन त्रिपाठी कनिष्ठ लिपिक यू0पी0 नेडा, राजमणि गुप्ता उपमण्डल अभियन्ता बी.एस.एन.एल, संगम सिंह शाखा प्रबन्धक यूनियन बैंक आफ इण्डिया सुनील रावत केनरा बैंक, आनन्द प्रकाश सिंह निरीक्षक बाट माप, सुरेन्द्र कुमार आर.टी.ओ. आफिस, राजेश कुमार बैंक आफ बड़ौदा, विद्यावारिणी श्रीवास्तव पूर्ति निरीक्षक, डा0 एस बी गौतम स्वास्थ्य विभाग ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह ए आई.जी स्टाम्प, डा0 ज्ञान प्रकाश अपर जिलाधिकारी, बीना तिवारी उपसभागीय वन अधिकारी, अमित कुमार शुक्ला डी.सी.बी एस.ए शुभम सहाय यू0पी0 ग्रामीण बैंक, बैंक बेद प्रकाश शुक्ल इण्डियन बैंक व अभिशेक कुमार शर्मा सेन्ट्रल बैंक आफ इण्डिया विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।
जनपद न्यायाधीश द्वारा बैठक में उपस्थित बैंक तथा विद्युत विभाग के अधिकारियों को ओ0टी0एस से सम्बन्धित मामलों को अधिक से अधिक निस्तारित करने हेतु आदेशित किया गया।
नोडल अधिकारी राष्ट्रीय लोक अदालत बीरेन्द्र कुमार द्वारा बैठक में उपस्थित सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण को निर्देशित किया गया कि वे पैरालीगल वालिन्टियर के माध्यम से जिला मुख्यालय तथा विभिन्न तहसीलों में ऐसे स्थान जहां जनसामान्य की अधिकाधिक संख्या मौजूद हो जैसे न्यायालय, कलेक्ट्रट, बस स्ट्रैण्ड, रेलवे स्टेशन अस्पताल, हाट बाजार तहसील मुख्यालय, बैंक आदि जगहो पर लोक अदालत की भव्य सफलता सुनिश्चित किये जाने हेतु लोक अदालत एवं उसमें नियत की जा सकने वाले वादों की अधिकाधिक जानकारी व प्रचार-प्रसार हेतु प्रयास करें व जनसहभागिता सुनिश्चित करें।

