लखनऊ (सू०वि०)। उत्तर प्रदेश सेवाकाल में मृत सरकारी सेवकों के आश्रितों की भर्ती नियमावली-1974 एवं समय-समय पर किए गए संशोधनों के अंतर्गत संगीता निषाद, पत्नी स्व० रमेश कुमार, निवासी 127/के कल्याणी विहार, कमता चिनहट, लखनऊ को विभाग में चतुर्थ श्रेणी (चपरासी) के रिक्त पद पर नियुक्ति प्रदान की गई है।
सूचना निदेशक विशाल सिंह द्वारा जारी आदेश दिनांक 06 मार्च 2026 के अनुसार यह नियुक्ति वेतनमान मैट्रिक्स लेवल-1 रूपये 18000–56900 (रूपये 5200-20200 ग्रेड पे रुपए 1800) में कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से प्रभावी होगी। नियुक्ति निर्धारित शर्तों एवं आवश्यक औपचारिकताओं की पूर्ति के उपरांत प्रभावी होगी। अभ्यर्थी को एक सप्ताह के भीतर विभाग में कार्यभार ग्रहण करना होगा।

