बस्ती। जिला स्तरीय सम्पूर्ण समाधान दिवस जिलाधिकारी की अध्यक्षता में 07 मार्च 2026 शनिवार को 10 बजे से हर्रैया तहसील में आयोजित किया जायेगा। उक्त जानकारी एडीएम प्रतिपाल सिंह चौहान ने दी। उन्होंने बताया कि सम्पूर्ण समाधान दिवस में सभी जिला स्तरीय अधिकारी भाग लेंगे।

