गोरखपुर। भारत सरकार द्वारा निर्गत जिला विकास समन्वय एवं अनुश्रवण समिति (दिशा) के मार्ग निर्देश में दी गयी व्यवस्था के क्रम में समिति के अध्यक्ष, राज्यमंत्री ग्रामीण विकास मंत्रालय भारत सरकार/सांसद बासगांव कमलेश पासवान की अध्यक्षता में 08 मार्च को पूर्वान्ह 11 बजे से एनेक्सी सभागार (सर्किट हाउस) में जिला विकास समन्वय एवं अनुश्रवण समिति (दिशा) की बैठक आहूत है।
जिलाधिकारी दीपक मीणा ने सभी संबंधित सदस्यों से नियत तिथि समय व स्थान पर आहूत बैठक में प्रतिभाग करने को कहा है।

