गोरखपुर। विद्वत् जनकल्याण समिति द्वारा संचालित भारतीय विद्वत् महासंघ के तत्वावधान में होली मिलन समारोह संस्था केन्द्रीय कार्यालय पर धूमधाम से मनाया गया। अध्यक्षता पं रविन्द्र नाथ मिश्र तथा संचालन महामंत्री पं बृजेश पाण्डेय ज्योतिषाचार्य ने किया। इस दौरान सभी पदाधिकारियों व सदस्यों ने आपस में गले मिलकर एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाए तथा फ़ूलों से होली खेल बधाईयां दीं।
इस अवसर पर अध्यक्ष पं रविन्द्र नाथ मिश्र ने होली मिलन समारोह पर प्रकाश डालते हुए कहा कि होली पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व है। पं दीलिप शुक्ल ने कहा कि होली पर्व हम सभी के जीवन में हर्षोल्लास लेकर आएं।
महामंत्री पं बृजेश पांडेय ज्योतिषाचार्य ने कहा कि होली मिलन हम सभी को सिख देती है कि सदैव समाज को एकजुटता का संदेश देते रहें। होली असत्य पर सत्य कि जीत, बुराई पर अच्छाई की जीत का परिचायक है। हम सभी सनातनी आपस में मिलजुल कर रहें, सभी के जीवन में खुशियां अपार हो तथा जिस प्रकार होलिका असत्य का साथ दे रही थी उसका विनाश हो गया उसी तरह आप सभी सत्य मार्ग पर चलें और जीवन को सफल बनाएं। यह पर्व प्रेम-सौहार्द एवं भाईचारे का प्रतिक है।
क्षेत्रीय अध्यक्ष पं राजेन्द्र शुक्ल ने कहा कि होली पर्व सभी सनातनी को आपसी भाईचारा के बंधन में बंधने का पर्व है।
समारोह में पं रविन्द्र नाथ मिश्र अध्यक्ष, पं बृजेश पांडेय ज्योतिषाचार्य महामंत्री, पं अश्विनी तिवारी सूचना एवं सम्पर्क मंत्री, पं वैद्यनाथ द्विवेदी अध्यक्ष ज्योतिष यज्ञ संस्कार समिति, पं रमेश पाण्डेय मंत्री, पं शिवाकांत अवस्थी सलाहकार, पं राजेन्द्र शुक्ल क्षेत्रीय अध्यक्ष, पं ब्रह्मानंद मिश्र, पं अजय तिवारी, पं राजकुमार द्विवेदी, पं अशोक मिश्र, पं लालजी उपाध्याय, पं राम मगन पाण्डेय, पं विनोद मिश्र,पं नितेश मिश्र, पं सिद्धार्थ तिवारी, पं आकाश तिवारी आदि उपस्थित रहे।

